मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मूंदी नगर में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण की मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा जारी है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला।
दरअसल, परिक्रमा यात्रा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम लोगों से भी चर्चा की। इस दौरान वे एक चाय की दुकान पर रुक गए और बड़े ही सहज अंदाज में दुकानदार पर चाय पीते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अमले के साथ चाय की दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ मौजूद हैं। इस दौरान सभी आपस में चर्चा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:
'धमकी ऐसी दो कि सरकार हिल जाए', मंत्री शाह ने धमकाने वाले आरोपी बोला, बताया क्यों किया ऐसा
मुख्यमंत्री ने लिया नर्मदा संरक्षण पर आशीर्वाद
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव खंडवा जिले के मूंदी में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण मां नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यात्रा में सम्मिलित होकर दादा गुरुजी से नर्मदा संरक्षण पर चर्चा की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूंदी में मांधाता विधायक नारायण पटेल के निवास पर अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी के ठहरने के लिए बनाई गई कुटिया का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। यात्रा से लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्थानीय रेस्टोरेंट में रुके और चाय भी पी। इस धार्मिक यात्रा के दौरान मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री लखन पटेल, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई जन-प्रतिनिधि और अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:
मऊगंज में बवाल, आदिवासियों ने तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़े; ASI और बंधक युवक की मौत