सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP News Police team attacked during riots in Mauganj many officers including station in-charge injured

MP News: मऊगंज में उपद्रव के दौरान पुलिस टीम पर हमला, एएसआई की मौत, कई अधिकारी गंभीर घायल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 10:08 PM IST
MP News Police team attacked during riots in Mauganj many officers including station in-charge injured

मऊगंज जिले में रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल एवं आशीर्वाद अस्पताल, मऊगंज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: घर के बाहर मिट्टी और रंग फेंकने से मना करने पर हत्या, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ की मारपीट

कैसे हुआ हमला?
मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत करने पुलिस पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए।

पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर, सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना स्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं, और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कचरा जलाने से भड़की आग, मवेशियों को बचाने गए बुजुर्ग की मौत, भाई भी झुलसा



गांव में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क
मऊगंज में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बागपत के रटौल में बंद मकान में लाखों की नगदी और जेवरात चोरी

15 Mar 2025

VIDEO : बिजनाैर में राजा का ताजपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश, ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान

15 Mar 2025

VIDEO : शामली में खेत में मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हिंदू संगठनों ने लगाया जाम

15 Mar 2025

VIDEO : मूकबधीर लड़की से दुष्कर्म, नाबालिक बेटी ने पिता को बताया सच..., पुलिस ने दर्ज किया FIR; आरोपी की तलाश

15 Mar 2025

मंत्री को धमकी: 'चाहे कितने भी सिक्योरिटी लगा लें, वह केवल दो दिन ही जीवित रहेंगे, तीसरे दिन उन्हें मार देंगे'

15 Mar 2025
विज्ञापन

Munger ASI Santosh Kumar Attack: ASI संतोष कुमार की हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में पुलिस ने मारी गोली

15 Mar 2025

VIDEO : सोनभद्र में जच्चा-बच्चा की मौत, ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; पहुंची पुलिस

15 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के गांव किढ़ारा में रंगों के बाद जमकर खेली गई कीचड़ की होली

15 Mar 2025

VIDEO : ड्यूटी के बाद पुलिस के जवानों ने उड़ाया रंग

15 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद में कम्पलीशन प्रमाण पत्र के लिए दोबारा राशि जमा नहीं करवाएंगे मॉडल टाउन निवासी

15 Mar 2025

VIDEO : बरसाने की तर्ज पर हरिद्वार में खेली गई होली

15 Mar 2025

VIDEO : होली खेलने पर विवादों में फंसे इमरान मसूद, उलमा बोले यह इस्लामी नजरिए से गलत

15 Mar 2025

Alwar News: गांव नांगल मोजिया में रंग लगाने को लेकर विवाद, लाठी-डंडों से हमला, पांच घायल

15 Mar 2025

VIDEO : बागपत में मेरठ रोड पर दो पक्षों के युवकों में संघर्ष, पथराव में चार लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

15 Mar 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर के ककराैली में टंडेढ़ा में निकाला गया तिल्हेंडा का जुलूस

15 Mar 2025

VIDEO : झांसी में पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली

15 Mar 2025

Damoh News: 40 फीट गहरे कुएं में गिरा प्रधान आरक्षक का बेटा, खोजने में जुटे गोताखोर हुए असफल

15 Mar 2025

VIDEO : संजौली कॉलेज में विधायक हरीश जनारथा ने मेधावियों को किया सम्मानित

15 Mar 2025

VIDEO : लखनऊ में होली के दूसरे दिन पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली

15 Mar 2025

VIDEO : अयोध्या में होली के दूसरे दिन थानों और पुलिस लाइन में खेली गई होली, अफसर-सिपाहियों ने लगाए ठुमके

15 Mar 2025

Shahdol News: शौच के लिए जंगल गई किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस

15 Mar 2025

VIDEO : कपूरथला में होली खेल रहे दो गुट भिड़े, मारपीट में तीन लोग घायल

15 Mar 2025

VIDEO : बदायूं में हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत, हादसे के बाद महिलाओं ने किया प्रदर्शन

15 Mar 2025

VIDEO : Kanpur…रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में लगी भीषण आग, GRP प्रभारी बोले- कोई जनहानि नहीं हुई है

15 Mar 2025

VIDEO : रोहतक के गढ़ी मोहल्ले में दौड़ाई पुलिस, चुनावी रंजिश में युवक को पीटा, तोड़फोड़

15 Mar 2025

VIDEO : कोटकपूरा में नशा तस्करी से जुड़े पांच परिवारों के घरों पर चला पीला पंजा

15 Mar 2025

Munger ASI Santosh Kumar Murder: मुंगेर में ASI की हत्या पर बवाल! पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

15 Mar 2025

VIDEO : वाराणसी के गंगा घाट किनारे का वीडियो, होली के बाद घाट किनारे पसरा सन्नाटा

15 Mar 2025

VIDEO : भाजपा कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक निकली रैली

15 Mar 2025

VIDEO : कवि दरबार के बाद पांवटा साहिब गुरुद्वारा में निशान साहिब सेवा का आयोजन

15 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed