सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   In protest against bulldozer action, councillor's husband threatened to leave the BJP and join Congress

Khandwa: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में पार्षद पति ने BJP छोड़ कांग्रेस में जाने की दी धमकी, लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 04:38 PM IST
In protest against bulldozer action, councillor's husband threatened to leave the BJP and join Congress

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर के करीब 350 से अधिक परिवारों को खंडवा नगर निगम द्वारा घरों को तोड़ने के नोटिस जारी किए गए हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 39 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 46 महात्मा गांधी वार्ड के अंतर्गत आने वाले शकर तालाब क्षेत्र के रहवासियों में उनके घरों पर होने वाली इस बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब क्षेत्र के भाजपा नेता और पार्षद पति ने भी उनके वार्ड के इन घरों के टूटने पर आपत्ति ली है। उन्होंने इस पर खुद को बीजेपी से अलग कर, कांग्रेस जॉइन करने की धमकी दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टूटने वाले इन टपरों के सामने की जमीन यहां के बड़े और अमीर नेताओं द्वारा मिलकर खरीदी गई है। इसलिए यहां रह रहे गरीब लोगों के टपरों को तोड़ा जा रहा है, जबकि वे सड़क से पीछे हटने को भी तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यहां से भाजपा को 965 वोट मिले थे, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि अब इस क्षेत्र से बीजेपी 9 वोट लाकर दिखाए।


अब तक थे BJP के गुलाम, अब कांग्रेस में जाने की खुली धमकी
इधर इस मामले में स्थानीय वार्ड क्रमांक 39 से पार्षद पति और भाजपा के नेता गब्बर बिंडा ने बताया कि अभी महापौर यहां निरीक्षण करने आई थीं। यहां बड़ी संख्या में लोगों को मकान तोड़ने के नोटिस मिले हैं, लेकिन निगम अधिकारियों को यह नहीं मालूम कि रोड़ बनने के बाद अब यहां कितना तोड़ना है। उनसे पूछो तो कलेक्टर साहब के पास पूछने जाने का बोलते हैं। निगम 8 फीट, 10 फीट या 12 फीट जितना फीट बोलेगी, हम उतना पीछे हटा लेंगे, लेकिन फिर भी यदि यहां के पूरे टपरे टूटते हैं, तो वे अब तक तो बीजेपी के गुलाम थे, लेकिन अब वे कांग्रेस में जाएंगे, और यह उनकी खुली धमकी है।

भाजपा नेता ने बताई टपरे टूटने की वजह
भाजपा नेता गब्बर बिंडा ने बताया कि यहां करीब 150 से अधिक घर टूटने के नोटिस अभी मिल चुके हैं। ये लोग 2004 से पहले से यहां रह रहे हैं, और यह टूटने की वजह इन टपरों के सामने, सड़क के पार वाली जमीन है। जिसे यहां के कई बड़े नेताओं ने मिलजुल कर खरीदा है। इस जमीन के लिए इन गरीब लोगों के टपरों को तोड़ा जा रहा है, जबकि यहां सड़क भी बन चुकी है। उस सड़क से निकलने में जो अड़चन आ रही है, उसे हटाने को हम तैयार हैं। यही नहीं, उन्होंने खुले लफ्जों में चेताया कि अगर यहां के मकान टूटे, तो फिर उनके लिए तो कांग्रेस जिंदाबाद रहेगी। वे भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन कर लेंगे। साथ ही, भाजपा नेता और पार्षद पति गब्बर ने एक बार फिर से धमकी देते हुए कहा कि उनके वार्ड से बीजेपी को 965 वोट मिले थे, लेकिन यदि यहां के टपरे टूटे तो बीजेपी यहां से फिर 9 वोट लाकर दिखा दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : वाराणसी सेंट्रल जेल के कैदियों ने किया अमृत स्नान, गंगा जल के कलश की विधि-विधान से पूजा

21 Feb 2025

VIDEO : कानपुर रवि हत्याकांड… हत्यारोपी और मृतक पहले थे दोस्त, दोनों ने अलग-अलग गांव की राजनीति शुरू कर दी

21 Feb 2025

VIDEO : Kanpur Murder…थप्पड़ मारने की खुन्नस में की थी हत्या, मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश

21 Feb 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में 53वां रोज फेस्टिवल आज से शुरू

21 Feb 2025

VIDEO : औरैया में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली…सैफई रेफर, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 12 मुकदमे

21 Feb 2025
विज्ञापन

Sagar News: सेल्फी लेने में एलिवेटेड कॉरिडोर से झील में गिरी महिला, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

21 Feb 2025

Sagar News: गिद्धों को पसंद आ रहा रानी दुर्गावती अभ्यारण्य, यहां एक साल में संख्या बढ़कर हुई 300

21 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, चार श्रद्धालुओं की माैत, एक की हालत गंभीर; महाकुंभ से बिहार लाैट रहे थे लोग

21 Feb 2025

VIDEO : खरखौदा में फैक्टरी में लगी भीषण आग, नाै गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत से पाया काबू

21 Feb 2025

Alwar: सिटी अस्पताल के पास फायरिंग मामले में दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में नामजद

21 Feb 2025

Burhanpur News: बुरहानपुर में स्कूल बस हादसे के बाद जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

21 Feb 2025

VIDEO : हिसार में छाया कोहरा

21 Feb 2025

Rekha Gupta Cabinet: मोहन सिंह बिष्ट का दिल्ली में सियासी कद कितना बड़ा?

21 Feb 2025

CM Yogi Vidhan Sabha Speech: सीएम योगी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना

21 Feb 2025

UP Budget 2025: योगी सरकार ने बजट में किए कई बड़े एलान, छात्राओं को स्कूटी की घोषणा

21 Feb 2025

Sambhal Violence Update: विष्णु शंकर जैन की हत्या की किसने रची साजिश?

21 Feb 2025

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली में सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा

21 Feb 2025

VIDEO : यमुना महाआरती में लिया आस्था के संग स्वच्छता का संकल्प

20 Feb 2025

VIDEO : श्रद्धा से झुकाया सिर, पच्चीकारी देखकर हुए मुग्ध

20 Feb 2025

Agar Malwa News: आगर मालवा जिले में गरीबों के हक पर डाका, जानिए कैसे हुआ खुलासा

20 Feb 2025

VIDEO : 4 साल की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर से उठा ले गया था पड़ोसी युवक

20 Feb 2025

VIDEO : शूटिंग से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंदिर के दर्शन किए

20 Feb 2025

VIDEO : खेरेश्वर चौराहे पर लगे इंडियन नंबर-1 के एटीएम से चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते थे चोरी

20 Feb 2025

VIDEO : बांदा में पड़ोसियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान

20 Feb 2025

Alwar News: राजगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

20 Feb 2025

VIDEO : भिनगा की विधायक इंद्राणी वर्मा ने सदन में उठाया बिजली कटौती का मुद्दा

20 Feb 2025

VIDEO : शाहजहांपुर ने फर्रूखाबाद की टीम काे 19 रनों से हराया, सीएसएन मैदान में एसपी ने किया शुभारंभ

20 Feb 2025

VIDEO : हरदोई में प्रसव के बाद नवजात की मौत, डेढ़ घंटे बाद प्रसूता की भी गई जान

20 Feb 2025

VIDEO : हरदोई में शराब पीने से मना करने पर चौकीदार की नाक काटी

20 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में पेड़ से टकराई कार, चालक सहित छह लोग घायल

20 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed