सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone miscreants entered house make key cupboard made an excuse of bringing water stole jewellery lakhs

Khargone: अलमारी की चाबी बनाने घर में घुसे बदमाशों ने किया पानी लाने का बहाना, और उड़ा दिए लाखों के जेवरात

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 06:51 PM IST
Khargone miscreants entered house make key cupboard made an excuse of bringing water stole jewellery lakhs

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के थाना बलकवाड़ा अंतर्गत आने वाली खालटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव बामंदा में बीते दिनों एक महिला को अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनाने का झांसा देकर लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 11 जनवरी को डुप्लीकेट चाबी बनाने की आवाज लगाते हुए गली में घूमने वाले दो बदमाशों ने महिला को झांसे में लिया और चाबी बनाने के दौरान उसे पानी लाने भेज दिया।

बता दें कि इस बीच अलमारी में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। इस दौरान महिला कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी चाबी नहीं बनने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गए, जिसको लेकर महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के बाद दो आरोपियों को धर दबोचा था, जिनके कब्जे से चोरी का सारा माल और एक बाइक समेत करीब तीन लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

सोने चांदी के जेवरात समेत बाइक जब्त
इधर, इस मामले का खुलासा करते हुए खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने 11 जनवरी को एक महिला को चाबी बनाने का झांसा देकर उसके घर का लाकर खोला और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इसको लेकर थाना बलकवाड़ा में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद मामले की जांच करते हुए आरोपियों से सारा माल बरामद कर लिया गया है। इसमें एक सोने का मंगलसूत्र कीमत 40 हजार रुपये, सोने के 40 मोती कीमत 40 हजार रुपये, सोने की झुमकी कीमत 80 हजार रुपये और 20 हजार रुपये कीमती, एक सोने की अंगूठी जब्त की गई है। इसके साथ ही दो जोड़ी चांदी की पायल 20 हजार रुपये कीमती और घटना में इस्तेमाल हुई मोटर साइकिल को मिलाकर कुल तीन लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

रिमांड लेकर की जाएगी पूछताछ
वहीं, एएसपी बारिया ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी जो की बाकानेर जिला धार के हैं। उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही सिकलीगर हैं, जिनमें एक पप्पू सिंह पिता मेहर सिंह है। उस पर दो अपराध अवैध हथियार और मारपीट से जुड़े पहले ही से दर्ज हैं तो वहीं दूसरा आरोपी सुनील उर्फ सत्येंद्र सिंह है, जिस पर चोरी और अवैध हथियार से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उनका रिमांड भी लिया जाएगा और इनसे और भी चोरियों के खुलासे होने की पुलिस को उम्मीद है। साथ ही इस मामले में जांच करने वाली पुलिस टीम को खरगोन एसपी ने इनाम देने की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में एक परिवार 27 साल बाद अपने पिछड़े हुए परिजन से ‘अघोरी साधु’ के रूप में मिला

31 Jan 2025

VIDEO : बलदेव में श्रीखाटू श्याम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के लिए परिक्रमा, श्याममय नजर आयीं बलराम नगरी

31 Jan 2025

VIDEO : गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की नींद उड़ी, लोगों ने कहा- रात को बाहर निकलना किया बंद

31 Jan 2025

VIDEO : 65 साल का बेटा 92 साल की मां को महाकुंभ में स्नान कराने पैदल निकला, अलीगढ़ से निकलते हुए सुदेशपाल मलिक

31 Jan 2025

VIDEO : नालागढ़ के प्राइम रोज स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

31 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में श्रद्धालु अब करेंगे इंतजार, रेलवे स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा, वापस लौट रहे हैं यात्री

31 Jan 2025

VIDEO : नशा रोकने के लिए पंचकूला में उच्च स्तरीय अंतरराज्यीय बैठक

विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण ट्रेन यातायात हुआ प्रभावित

31 Jan 2025

VIDEO : करनाल में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया नवाचार

31 Jan 2025

VIDEO : करनाल में वसंत पंचमी पर श्री गीता मंदिर में हवन का आयोजन

31 Jan 2025

VIDEO : मेरठ में सड़क हादसे में घायल सिपाही की पिस्टल लेकर भाग निकले बाइक सवार

31 Jan 2025

VIDEO : Lucknow: जैन विद्या शोध संस्थान का स्थापना दिवस मना, पर्यटन मंत्री पहुंचे

31 Jan 2025

VIDEO : नशे से बचाव के लिए रियासी में छात्राओं ने निकाली रैली, प्रशासन और पुलिस रहे साथ

31 Jan 2025

VIDEO : सोनीपत में सीवर जाम की समस्या पर बिफरे लोगों ने लगाया जाम

31 Jan 2025

VIDEO : श्रावस्ती: बाग में पड़ा मिला शव, युवक के पिता और एसपी घनश्याम चौरसिया ने दिया बयान

31 Jan 2025

VIDEO : लाल चौक पर एबीवीपी की तिरंगा रैली, छात्र संगठनों ने दिखाया एकजुटता

31 Jan 2025

VIDEO : चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में सर्वे के दौरान उड़ान भरते दिखे प्रवासी अप्रवासी पक्षी

31 Jan 2025

VIDEO : कानपुर में युवकों ने परचून कारोबारी पर की फायरिंग, घटना सीसीटीवी में कैद…हमलावरों की तलाश जारी

31 Jan 2025

VIDEO : टोल प्लाजा का खौफनाक वीडियो...कार की छत पर लटका टोल कर्मचारी; एक किमी तक छटपटाता रहा

31 Jan 2025

VIDEO : जींद में परिवहन समिति बस क्यू शेल्टर में घुसी, सात यात्री घायल

31 Jan 2025

VIDEO : भिवानी में 15 दिन बाद छाया कोहरा, 20 मीटर से कम रही दृश्यता, फसलों को होगा फायदा

31 Jan 2025

Sehore News: भाव खाने वाला टमाटर अचानक हुआ बेभाव, खेतों की मेड़ और सड़कों पर फेंक रहे किसान

31 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

31 Jan 2025

VIDEO : सहारनपुर के चिलकाना में गोवंश काटने को लेकर हंगामा, मार्ग पर लगाया जाम

31 Jan 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सालासर बालाजी धाम के पांचवें वार्षिकोत्सव के लिए निकाली ध्वज यात्रा

31 Jan 2025

VIDEO : प्रयागराज महाकुंभ में हादसे के बाद 24 घंटें जाम में फंसे रहे गंगोह के श्रद्धालु

31 Jan 2025

VIDEO : गोविंद नगर में घरों की छतों से गुजर रही हाइटेंशन लाइन, डर के साए में लोग

31 Jan 2025

VIDEO : मेरठ के अन्नपूर्ण मंदिर में महिला काव्य मंच का कवी सम्मलेन

31 Jan 2025

VIDEO : हिसार-फतेहाबाद के बीच घना कोहरा, यातायात प्रभावित

31 Jan 2025

VIDEO : नैनीताल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा से आवरण हटाया

31 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed