{"_id":"679c7f5abf7529931209e09c","slug":"video-galthara-ka-thasataka-sa-garamanae-ka-natha-uugdha-lga-na-kaha-rata-ka-bhara-nakalna-kaya-btha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की नींद उड़ी, लोगों ने कहा- रात को बाहर निकलना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों की नींद उड़ी, लोगों ने कहा- रात को बाहर निकलना किया बंद
पिथौरागढ़ जिले के धारचूला नगर मुख्यालय से सटे देहात के हाट तोक में पिछले चार दिनों से तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में हैं। स्थानीय मनीष रावल ने बताया कि एनएच से 200 मीटर दूर पहाड़ी पर पिछले चार दिनों से तेंदुए की आवाजाही देखी गई है। तेंदुए की लगातार धमक से पहाड़ी से कुछ दूरी पर स्थित आबादी क्षेत्र को भी खतरा पैदा हो गया है। गोविंद बिष्ट ने बताया कि दहशत के चलते ग्रामीणों ने रात को बाहर निकलना बंद कर दिया है। वन क्षेत्राधिकार बालम सिंह अलमिया ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए रात के समय गैर जरूरी आवाजाही से बचने को कहा है। एसडीएम मंजीत सिंह और कोतवाल विजेंद्र शाह ने ग्रामीणों से रात में अनावश्यक आवागमन नहीं करने का अनुरोध किया है। गश्त टीम में वन दरोगा जयप्रकाश सिंह, आनंद सिंह, रजनी पांगती, कमल सिंह, सुरेश सिंह आदि शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।