{"_id":"679badfc2aba0e0d0c01c1a0","slug":"video-adg-zone-stock-of-security-arrangements-at-pddu-junction","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एडीजी जोन ने पीडीडीयू जंक्शन पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एडीजी जोन ने पीडीडीयू जंक्शन पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार की रात पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ से लौटने वाले स्नानर्थियों के सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद वापस लौटने वालों की संख्या लाखों में है। मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हादसे के बाद प्रशासन स्नानर्थियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल प्रयागराज के लिए कुंभ स्पेशल नहीं चलाई जा रही है। अब तीन फ़रवरी को वसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए भक्त प्रयागराज रवाना होंगे। इसको देखते हुए रात नौ बजे एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ यात्री ठहराव स्थल, मुख्य गेट, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म पर भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसपी आदित्य लांगहे को अतिरिक्त फ़ोर्स लगाने का निर्देश दिया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज से सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट लिया। वहीं डीएम निखिल टीकाराम फूंडे से यात्रियों के लिए किए गए इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।