सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khargone: Villagers upset with not getting BSNL network locked the officials in the tower and locked the gate

Khargone : BSNL का नेटवर्क हुआ फेल तो ग्रामीणों ने अधिकारियों को टॉवर में बंद कर दिया, बाहर से लगा दिया ताला

Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:44 PM IST
Khargone: Villagers upset with not getting BSNL network locked the officials in the tower and locked the gate
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पिपलझोपा गांव में बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है। जब बीएसएनएल के अधिकारी गांव में लगे टॉवर की जांच के लिए पहुंचे, तो उन्हें ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने अधिकारियों को टॉवर के कैंपस में बंद कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वे गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि प्रधानमंत्री मोदी की "हर गांव 4G" योजना के तहत गांव में लगे टावर की नेटवर्क समस्या को तुरंत ठीक किया जाए।

पिपलझोपा गांव में छह महीने पहले बीएसएनएल का 4जी टावर लगाया गया था। इसके बावजूद अधिकांश ग्रामीणों के मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा था। यह समस्या जब मीडिया में आई, तब बीएसएनएल के अधिकारी सक्रिय हुए। टॉवर को चालू किया गया। फिर भी, छह महीने बीत जाने के बाद भी केवल कुछ ही मोबाइल में नेटवर्क आ रहा था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। बीएसएनएल के अधिकारी जब टॉवर की जांच के लिए गांव पहुंचे, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अधिकारियों से तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि टॉवर सही से काम नहीं कर रहा है। जब उन्होंने यह सुना कि टॉवर में 2100 बैंड बंद है, तो उन्होंने आक्रोशित होकर अधिकारियों को टॉवर के कैंपस में बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए।

पुलिस और एंबुलेंस को कॉल करना भी मुश्किल
ग्रामीणों का कहना था कि टॉवर बंद होने से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो नेट बैंकिंग कर सकते हैं, न ही जरूरी संदेश भेज सकते हैं। अगर गांव में कोई आपातकालीन स्थिति होती है, तो न पुलिस को कॉल कर सकते हैं और न ही एंबुलेंस को। इस वजह से उनका गांव विकास से पिछड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर नवंबर तक टॉवर चालू नहीं होता, तो वे खरगोन में बीएसएनएल के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे या फिर चक्का जाम करेंगे।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन
टॉवर की जांच के बाद अधिकारियों ने इंदौर और भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते तक पिपलझोपा के सभी मोबाइल में नेटवर्क उपलब्ध होगा। विरोध कर रहे ग्रामीण मनीष जायसवाल ने बताया कि मोदी जी की "हर गांव 4G" योजना के तहत टॉवर तो लगाया गया, लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से चालू नहीं हुआ। अधिकारियों ने दबाव में आकर बताया कि नवंबर तक टावर की समस्या हल कर दी जाएगी।

बीएसएनएल के अधिकारी दीपेश राठौर ने कहा कि उन्होंने पिपलझोपा की साइट का दौरा किया और पाया कि ग्रामीणों को नेटवर्क की समस्या हो रही है। उनके मुताबिक, ग्रामीण चाहते हैं कि गांव के सभी मोबाइल में 2100 बैंड की सुविधा शुरू हो। उन्होंने इंदौर और भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की, जिन्होंने आश्वासन दिया कि नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते तक यह समस्या हल कर दी जाएगी।
 
बीएसएनल का नेटवर्क नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने बताइ अपनी समस्या
इस तरह अधिकारियों को बंद कर दिया और बाहर ताला लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मिर्जापुर में तेज रफ्तार कार ने दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल, कार में लगी आग

23 Oct 2024

VIDEO : वाराणसी नककटैया लीला, निकली लाग विमान यात्रा

23 Oct 2024

Sagar Crime: जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश; 10 गिरफ्तार, एक लाख नकद, कार-बाइक-मोबाइल समेत 10 लाख का सामान जब्त

23 Oct 2024

Khandwa: ग्रामीण अंचल में खपा रहे नकली खाद DAP की बोरियां, किसान ने खरीदा तो निकले थे रेत के दाने

23 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, AIQ 349 तक पहुंचा, 'बेहद खराब' हुई आबोहवा

23 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में हादसे में मृत और घायल गोवंश के साथ विधायक आवास के बाहर 1:45 घंटे तक गोसेवकों का प्रदर्शन

23 Oct 2024

VIDEO : जींद नगर परिषद कार्यालय में समाधान शिविर, अधिकतर प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित

23 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में पौने दो घंटे खाली बैठे रहे अधिकारी, फिर 15 मिनट में आई शिकायतें, समाधान किसी का नहीं हुआ

VIDEO : अंबाला में समाधान शिविर: अफसर समय से नहीं पहुंचे, लोग बोले यह टालमटोल शिविर

23 Oct 2024

VIDEO : यमुनानगर में पहले दिन समाधान शिविर में दिखी अव्यवस्था, सबसे अधिक प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों की आई समस्याएं

23 Oct 2024

VIDEO : रेवाड़ी में भी हुआ समाधान शिविर का आयोजन

23 Oct 2024

VIDEO : झज्जर में नगर परिषद में लोगों की शिकयतें सुनी

VIDEO : कुरुक्षेत्र में अभियान चला हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

23 Oct 2024

VIDEO : झज्जर डीसी बोले- एनजीटी की गाइडलाइन का होगा पालन, पराली नहीं जलाए किसान

VIDEO : स्वाधीनता के संघर्ष को दिखाता उपन्यास स्वॉलोइंग द सन

22 Oct 2024

VIDEO : प्रदूषण की चपेट में नोएडा, स्मॉग की परत से विजिबिलिटी हुई कम

22 Oct 2024

VIDEO : त्योहारी सीजन में शहर की मशहूर मिठाई की दुकानों पर डाला छापा, सोनीपत में मिठाइयों के लिए नमूने

22 Oct 2024

VIDEO : अलीगढ़ में कैलाश खेर नाइट 23 अक्तूबर को, झूमेगा पूरा शहर

22 Oct 2024

VIDEO : मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर दो समुदाय के बीच 15 दिन से चल रहा टकराव खत्म हुआ

22 Oct 2024

VIDEO : Shamli: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का विरोध करने पर सभासद ने युवक को पीटा, देखें वीडियो

22 Oct 2024

VIDEO : चरखी दादरी में समाधान के लिए दो घंटे बैठे अधिकारी, शिविर में पहुंचे एक फरियादी की समस्या सुलझी

22 Oct 2024

VIDEO : सिरसा में मृतका के परिजनों ने एसपी कार्यालय पर दिया धरना, आरोपियों को पकड़ने की मांग

22 Oct 2024

Rajgarh News: कॉमेडियन कलाकार ने करवा चौथ पर बनाई रील, हिंदू संगठन को पसंद नहीं आई, थाने में की शिकायत

22 Oct 2024

VIDEO : फगवाड़ा में टीकरी-शंभू बॉर्डर जैसे हालात, हाईवे पर डटे किसान

22 Oct 2024

VIDEO : डीपीएस कल्याणपुर में तीन दिवसीय मेगा फेस्ट पैनोरमा का आगाज, गली क्रिकेट का गूंजा शोर

22 Oct 2024

VIDEO : गुरु रामदास जी के प्रकाश उत्सव पर बांटा प्रसाद, की आतिशबाजी

22 Oct 2024

VIDEO : रायपुर दक्षिण के निवासी नहीं हैं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, साधा निशाना

22 Oct 2024

Khargone News: राठौड़ समाज की युवती का जबलपुर में मुस्लिम युवक से होने वाले विवाह को लेकर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

22 Oct 2024

VIDEO : गुरु पुष्य योग में मनाया जाएगा अहोई अष्टमी का त्योहार

22 Oct 2024

VIDEO : दस साल की बालिका से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, लोगों ने पकड़कर धुना

22 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed