सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Farmers presented a book on PESA rules to the Tehsildar

Khargone: दगड़खेड़ी के आदिवासी किसानों का आंदोलन छठे दिन भी जारी, तहसीलदार को भेंट की पेसा नियमों की पुस्तक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 06:49 PM IST
Farmers presented a book on PESA rules to the Tehsildar
भगवानपुरा तहसील के ग्राम दगड़खेड़ी के आदिवासी किसानों का भूमि अधिकारों को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा भगवानपुरा तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे।

आंदोलन के दौरान किसानों ने तहसीलदार को मध्य प्रदेश पेसा नियम, 2022 की एक प्रति भेंट कर प्रशासन का ध्यान कानून में निहित प्रावधानों की ओर आकर्षित किया। किसानों का कहना है कि शासन ने पेसा नियमों के प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन को इन नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसी कारण उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से पेसा नियमों की पुस्तक भेंट की।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कई किसानों की जमीन सरकारी रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज हो गई है, जबकि उनके पास दशकों पुराने दस्तावेज, पावती और अन्य प्रमाण मौजूद हैं। किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से भूमि रिकॉर्ड में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आंदोलन के छठे दिन भाजपा पदाधिकारी चंदर सिंह वासकले भी धरनास्थल पहुंचे और किसानों से चर्चा की। उन्होंने प्रशासन से किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

पढ़ें:  डिलीट चैट्स और वॉट्सऐप बैकअप खंगाल रही सीबीआई, मोबाइल डेटा पर टिकी जांच की अहम कड़ी

किसानों ने बताया कि मध्य प्रदेश पेसा नियम, 2022 के नियम-17 के अनुसार ग्राम सभा भूमि अभिलेखों में विसंगतियों और उनके सुधार संबंधी मामलों में अनुशंसा कर सकती है। इसके बावजूद प्रशासन रिकॉर्ड सुधार की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय केवल जांच और समय मांगने की बात कर रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने न तो भूमि अभिलेखों के गायब होने की जिम्मेदारी तय की है, न ही रिकॉर्ड सुधार की कोई समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की है। साथ ही ग्राम सभा की अनुशंसाओं पर हुई कार्रवाई की स्थिति भी स्पष्ट नहीं की गई है। किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष केवल जमीन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम सभा के अधिकारों, पेसा कानून के सम्मान और आदिवासी समुदाय के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि जब तक भूमि अभिलेखों में सुधार सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नहीं दिखी जल निकासी की व्यवस्था

13 Jun 2026

कुंदनपुर ढक्का में बिना बारिश भी जलभराव, बरसात ने बढ़ाई मुसीबत

13 Jun 2026

बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, जलमग्न रहीं कॉलोनियां

13 Jun 2026

जलभराव से घरों में कैद हुए लोग, महिलाओं-बुजुर्गों को परेशानी

13 Jun 2026

फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सदस्य बराला ने दमकौरा में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

13 Jun 2026
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों का दस्तावेज घर-घर पहुंचाएगी

कानपुर में ढाबा मालिक का खूनी खेल, वेटर को रॉड से पीटकर तोड़ा हाथ, लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंका

13 Jun 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

13 Jun 2026

ताजियादारों व डीजे संचालकों के साथ की बैठक

13 Jun 2026

जन-जागरूकता अभियान के तहत रात्रिकालीन ग्राम चौपाल का किया गया आयोजन

13 Jun 2026

रात में बारिश के चलते सड़क धंसी, नगर निगम की टीम ने बैरिकेड लगाकर लोगों को किया सावधान

13 Jun 2026

फूलों की होली और सुदामा चरित ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

13 Jun 2026

रामजानकी मार्ग पर ट्रेलर और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत

13 Jun 2026

12 घंटे में मिला गुमशुदा बालक, पुलिस ने रिजनों को सौंपा

13 Jun 2026

धनघटा सर्किल की लंबित विवेचनाओं की हुई समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

13 Jun 2026

ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

13 Jun 2026

ग्राम चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया

13 Jun 2026

डुमरियागंज में नदी हादसा, राप्ती नदी में नहाने गई किशोरी डूबी

13 Jun 2026

दिव्यांगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग

13 Jun 2026

पांच सौ ग्राम चांदी के छोटे दाने के साथ युवक गिरफ्तार

13 Jun 2026

अखिलेश यादव की पुत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

13 Jun 2026

डीडीयू में ललित कला प्रदर्शनी का समापन,छात्र कलाकृतियों की सराहना

13 Jun 2026

युद्धस्तर पर उतरा पूरा प्रशासन, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

13 Jun 2026

मोहर्रम की तैयारियों और लंबित मामलों की एसपी ने किया समीक्षा

13 Jun 2026

अलीगढ़ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

13 Jun 2026

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की

13 Jun 2026

VIDEO: विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील

13 Jun 2026

बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन के जिला अध्यक्ष बने मयंक गुप्ता

13 Jun 2026

अयोध्या में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव

13 Jun 2026

ओबीसी एसोसिएशन ने डीआरएम के सामने रखे कर्मचारियों के मुद्दे

13 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed