{"_id":"69d6776d1273211479075ea2","slug":"nhrc-issues-notice-over-allegations-of-viral-girl-monalisa-being-a-minor-khargone-news-c-1-1-noi1457-4142182-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Viral Girl Monalisa: फरमान से शादी करने वाली मोनालिसा के नाबालिग होने के आरोप पर NHRC का नोटिस, SP करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Girl Monalisa: फरमान से शादी करने वाली मोनालिसा के नाबालिग होने के आरोप पर NHRC का नोटिस, SP करेंगे जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 10:36 PM IST
Link Copied
सोशल मीडिया पर चर्चित महेश्वर की मोनालिसा की फरमान से शादी का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग ने खरगोन पुलिस अधीक्षक को नोटिस देकर पूरे मामले की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद यह मामला तब विवादों में आया जब मोनालिसा के परिजनों ने उसकी उम्र को लेकर सवाल उठाए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मोनालिसा नाबालिग है और उसकी शादी नियमों के विरुद्ध कराई गई है। इसी शिकायत के आधार पर मानव अधिकार आयोग ने कार्रवाई शुरू की। आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा है कि मोनालिसा की उम्र की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि वह नाबालिग पाई जाती है तो संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश और केरल के अधिकारियों को भी इस मामले में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि मामला दो राज्यों से जुड़ा हुआ है।
इस विवाद को और तूल तब मिला जब मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले, माता लता भोंसले और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए कि यह शादी अवैध है और इसमें लव जिहाद जैसी साजिश की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। खरगोन पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करें, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य वैध साक्ष्य शामिल हों। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने कहा कि मानव अधिकार आयोग का नोटिस मिला है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उनके अनुसार अग्रिम कार्रवाई कर आयोग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।