बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Two gates of Aparved Dam opened due to continuous rain

Khargone News: लगातार बारिश से अपरवेदा बांध के दो गेट खोलकर छोड़ा पानी, शहर में सड़कों की हालत नदी जैसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 08:54 PM IST
Two gates of Aparved Dam opened due to continuous rain

खरगोन जिले में मंगलवार को सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर दिनभर जारी रहा। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। ऊपरी पहाड़ी क्षेत्री में हुई लगातार बारिश के कारण अपरवेदा बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे बांध का जलस्तर 316.35 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बांध की पूर्ण भराव क्षमता 317 मीटर है। यानी बांध अब अपनी क्षमता से महज 0.65 मीटर खाली है।

बांध में लगातार ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों से पानी की आवक हो रही है। जलस्तर बढ़ने और निर्धारित समय सारणी के अनुसार अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बांध के दो गेट 1.5-1.5 मीटर खोले गए हैं। परियोजना के सहायक यंत्री शुभम दुबे ने बताया कि बारिश और पानी की आवक अधिक होने की स्थिति में गेट खोलने की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

निचले इलाकों में अलर्ट, पुल-रपटों पर सावधानी की अपील
बांध के गेट खोले जाने के बाद निचले हिस्से में पानी का बहाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने लोगों से बांध के निचले हिस्से में स्थित पुल और रपटों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को जलभराव वाले स्थानों और तेज बहाव वाले नदी-नालों को पार नहीं करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- MP में अब तक 19.6 इंच बारिश, सामान्य से 3.2 इंच कम: 498.3 मिमी पानी गिरा,पूर्वी MP 18% पीछे,पश्चिम में 10% कमी

शहर में जलभराव, सड़कें बनीं नदी
इधर, खरगोन शहर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बिस्टान रोड, बिस्टान रोड तिराहा, खंडवा रोड, सनावद रोड सहित कई मुख्य मार्गों पर बारिश का पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण मुख्य सड़कें कुछ समय के लिए नदी की तरह नजर आईं और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीधाम और बैंक कॉलोनी क्षेत्र में भी बारिश का पानी घरों तक पहुंच गया। कई जगह निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों को पानी निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

कुंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, कुछ मार्ग प्रभावित
लगातार बारिश के चलते कुंदा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नदी की सहायक नदियों और नालों में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। कुछ मार्गों पर पुल और रपटों के ऊपर से पानी बहने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का दौर जारी रहने से प्रशासन की नजर बांध के जलस्तर, नदियों और निचले इलाकों पर बनी हुई है। खासकर अपरवेदा बांध में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए आने वाले घंटों में जल निकासी बढ़ाए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बेटे की चाहत बनी बर्बादी की वजह, पांच लाख में रची थी अपहरण की साजिश

11 Aug 2026

नाहन: कफन नाट्य मंचन में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को झकझोरा

11 Aug 2026

रक्षाबंधन पर घर जाना मुश्किल?: उत्तर प्रदेश आने वाली ट्रेनों में टिकट का टोटा, प्रयागराज के लिए लंबी वेटिंग

11 Aug 2026

श्री दरबार साहिब में शहीद अकाली बाबा फूला सिंह के नाम पर सराय का निर्माण शुरू

11 Aug 2026

Meerut: सुबह से बारिश, दिल्ली रोड पर जलभराव से वाहन चालक परेशान

11 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: नागेश्वर महादेव मंदिर जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजर रहे शिवभक्त

11 Aug 2026

Una: चुरुड़ू-लोहारली पुल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, सोलर लाइट लगाने के दिए निर्देश

11 Aug 2026
विज्ञापन

Blood Donation: रामपुर में रक्तदान शिविर, सेना के जवानों समेत लोगों ने दान किया 27 यूनिट रक्त

11 Aug 2026

Baghpat: रातभर बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दौड़ी डाक कांवड़, पुलिस ने संभाली व्यवस्था

11 Aug 2026

Baghpat: मां की डांट से नाराज युवक ने कीटनाशक खाया, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

11 Aug 2026

VIDEO: 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आया युवक, छत से गिरकर मौत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

11 Aug 2026

Niti Valley: तमक नाले में शुरू हुआ अस्थाई मोटर मार्ग तैयार करने काम

11 Aug 2026

Srinagar: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026

Sanatan Dharma Yatra: 3200 किलोमीटर का सफर तय कर अंब पहुंची सनातन धर्म प्रचार यात्रा

11 Aug 2026

VIDEO: पीलीभीत में निकाली गई तिरंगा रैली, देशभक्ति के गूंजे नारे

11 Aug 2026

Shamli: माता-पिता की तस्वीर वाली अनोखी कांवड़ लेकर निकले दो भाई, मांगी लंबी उम्र की दुआ

11 Aug 2026

Shamli: एसपी ने बनखंडी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, की पूजा-अर्चना

11 Aug 2026

Saharanpur: कांवड़ यात्रा में डाक कांवड़ की भागमभाग, शहर से गुजरते रहे शिवभक्त

11 Aug 2026

Chamoli: आठ साल से अधूरा बुरूकोट गधेरे का पुल, ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

11 Aug 2026

Srinagar: हल्द्वानी में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

11 Aug 2026

Una: चुरुड़ू में 23 पंचायतों के बीपीएल परिवारों का क्लस्टर सम्मेलन, विधायक ने सुनीं समस्याएं

11 Aug 2026

Mandi: उन्नत चारा उत्पादन से बढ़ेगी पशुपालकों की आय, 100 किसानों को बांटे बीज और कृषि उपकरण

11 Aug 2026

HRTC Pensioners: माह की पहली तारीख को मिले पेंशन, पेंशनरों ने सरकार से उठाई मांग

कानपुर: सरसैया घाट से सिद्धनाथ मंदिर तक निकली तिरंगा कांवड़ यात्रा

11 Aug 2026

महोबा: पुलिस मुठभेड़ में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

11 Aug 2026

Shamli: आखिरी दिन डाक कांवड़ के साथ कलश कांवड़ भी बनी आकर्षण का केंद्र

11 Aug 2026

Shamli: मां-दादी को कांवड़ में बैठाकर लाए युवा, 144 किलो गंगाजल भी उठाया

11 Aug 2026

Baghpat: काठा और हसनपुर मसूरी के डाक कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, गूंजे भोले के जयकारे

11 Aug 2026

Baghpat: सूप गांव में डाक कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर पहनाई माला

11 Aug 2026

Muzaffarnagar: मनकामनेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुआ जलाभिषेक

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed