{"_id":"6a7af0c864abb09397028fb4","slug":"video-long-waiting-lists-for-train-tickets-to-uttar-pradesh-ahead-of-upcoming-raksha-bandhan-festival-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर घर जाना मुश्किल?: उत्तर प्रदेश आने वाली ट्रेनों में टिकट का टोटा, प्रयागराज के लिए लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर घर जाना मुश्किल?: उत्तर प्रदेश आने वाली ट्रेनों में टिकट का टोटा, प्रयागराज के लिए लंबी वेटिंग
उत्तर प्रदेश आने वाली प्रमुख ट्रेनों में 26 और 27 अगस्त के लिए सीटों का संकट गहरा गया है। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना और गुरुग्राम जैसे शहरों से प्रयागराज आने वाली कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में त्योहार से पहले घर पहुंचना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। नई दिल्ली-प्रयागराज वंदे भारत की चेयर कार में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। प्रयागराज एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस में भी कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल है। शिवगंगा के एसी इकोनॉमी में नो रूम है, जबकि स्लीपर और एसी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। हमसफर, आनंद विहार-रीवा, पुरुषोत्तम, मगध, नेताजी एक्सप्रेस, ऊंचाहार और कालिंदी एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। मुंबई रूट की महानगरी, कामायनी, पवन, गोदान और साकेत समेत कई ट्रेनों में भी सीटें भर चुकी हैं। अब यात्रियों के पास तत्काल टिकट और स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। रेलवे के मुताबिक कुछ स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर रक्षाबंधन पर घर पहुंचना है, तो टिकट के लिए आखिरी वक्त का इंतजार कहीं सफर का प्लान ही न बिगाड़ दे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।