{"_id":"6869432c499f71b3ff034a8d","slug":"case-filed-against-85-named-protesters-in-protest-and-stone-pelting-case-morena-news-c-1-1-noi1227-3135794-2025-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Morena News: प्रदर्शन और पथराव के मामले में 85 नामजद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, पूर्व MLA भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: प्रदर्शन और पथराव के मामले में 85 नामजद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज, पूर्व MLA भी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 09:37 PM IST
Link Copied
मुरैना कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और पथराव के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 85 नामजद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन पर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला समेत 14 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में पूर्व विधायक सहित कुछ भाजपा नेता भी शामिल हैं।
प्रदर्शन कुशवाहा समाज द्वारा किया गया था। बीते दिन न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान लगभग पांच हजार लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। लौटते समय प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में अजब सिंह कुशवाहा, गिर्राज कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, देव कुशवाहा, रवि कुशवाहा, सतीश कुशवाहा, सर्वेंद्र कुशवाहा, श्रीकृष्ण कुशवाहा, सियाराम कुशवाहा, अमर सिंह, उम्मेद, नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। टीमें गांवों में जाकर आरोपियों को तलाश रही हैं। ASP सुरेंद्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।
बता दें कि शुक्रवार को कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। इधर पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर बितर करना पड़ा। दरअसल, सुबह से कुशवाहा समाज के लोग सरकारी गेस्ट हाउस मैदान में एकत्रित हुए थे। वहां आमसभा की, जिसके बाद समाज के प्रतिनिधि पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।