सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP Bulletin CM surprise inspection in Dindori, allegations of spreading religious fanaticism in law college

MP की खास खबरें: ‘नायक’ के अनिल कपूर के अंदाज में शिवराज, सरकारी लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता फैलाने का आरोप

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 05:57 PM IST
MP Bulletin CM surprise inspection in Dindori, allegations of spreading religious fanaticism in law college
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों बदले-बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं। शनिवार को सीएम हेलीकॉप्टर से जिलों के औचक निरीक्षण पर रहे। इस दौरान वह अचानक डिंडौरी जिले के शाहपुरा गांव पहुंचे और यहां से सीधे वह सड़क मार्ग से बेलगांव मध्यम सिंचाई परियोजना (बिलगढ़ा) बांध पहुंच गए। वहां ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। उनकी शिकायतों को सुना और तत्काल तीन अफसरों ईई वीजी एस सांडिया, एसई एसके चौधरी, एसडीओ बेलगांव एम के रोहतास को सस्पेंड करने का फरमान भी जारी कर दिया। सीएम यहीं नहीं रुके सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के बाद वह आदिवासी बालक आश्रम शाला बड़झर पहुंचे और डिण्डौरी के छात्रावास अधीक्षक कमलेश कुमार को सस्पेंड किया। सीएम ने यहां छात्रों की क्लास भी ली और सवाल का सही जवाब देने पर छात्रों को पेन बांटे।

पढ़ें पूरी खबर: Nayak Shivraj: ‘नायक’ के अनिल कपूर के अंदाज में शिवराज, डिंडौरी में अचानक उतारा चॉपर, तीन को किया सस्पेंड


इंदौर के सरकारी लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ाने का आरोप लगा है। कॉलेज की लाइब्रेरी में ऐसी किताबें मिली हैं जिनमें हिन्दुओं और आरएसएस के खिलाफ लिखा गया है। कुछ प्रतिबंधित किताबें भी कॉलेज की लाइब्रेरी में मिली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आपत्ति के बाद बुधवार को कॉलेज के छह प्रोफेसरों को निलंबित किया गया था। अब विवादित किताबों को रखने के आरोप लगने और एबीवीपी के हंगामे के बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान ने इस्तीफा दे दिया है। एबीवीपी की शिकायत पर भंवरकुआ पुलिस थाने में किताब की लेखिका, प्रकाशक, प्रोफेसर और प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को इंदौर के पुलिस कमिश्नर को डॉ. फरहत खान की पुस्तक की जांच करने और दोषी होने पर 24 घंटे में एफआईआर दर्ज करने का कहा था। 

पढ़ें पूरी खबर: Indore News: शासकीय लॉ कॉलेज में हिंदू लड़कियां निशाने पर, ABVP का हंगामा, FIR के आदेश, प्राचार्य का इस्तीफा


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को 11 वां दिन है। यात्रा आगर मालवा जिले के महुदिया बस स्टाप से सुबह 6 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ कम्प्यूटर बाबा पदयात्री के तौर पर शामिल हुए। मिर्ची बाबा के यात्रा में जुड़ने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।  भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कम्प्यूटर बाबा जेल जा चुके हैं। उन पर जमीनों की धोखाधड़ी के आरोप है। यदि ऐसे लोग यात्रा में चलेंगे तो देश को नुकसान होगा। फायदा नहीं होने वाला है। बता दें मध्यप्रदेश में आज यात्रा का आखिरी दिन है। रविवार को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

पढ़ें पूरी खबर: Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने साधा सिंधिया पर निशाना, बोले -24 कैरेट के गद्दार हैं सिंधिया


मुरैना जिले के बानमोर कस्बे के फूलगंज इलाके में एक सर्राफा व्यापारी से नौ लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। सर्राफा व्यापारी अपने घर से रोज की तरह जेवरात लेकर दुकान जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने व्यापारी के सिर पर कट्टे के बट से प्रहार किया और उसके हाथ से गहनों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। व्यापारी के मुताबिक थैले में करीब 15 किलो चांदी के गहने थे, जिनकी कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक सीसीटीवी वीडियो में आरोपी लूट के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर: चम्बल में लुटेरों का आतंक: दिन दहाड़े व्यापारी से 9 लाख की लूट, 15 किलो चांदी के जेवरात ले गए चोर


ग्वालियर जिले के पनिहार थाना इलाके के पनिहार गांव में स्थित जैन मंदिर में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार रात चोरों ने जैन मंदिर में धाबा बोला और मंदिर से अष्टधातु की छह मूर्तियां और दान पेटी से दो लाख रुपये पार कर भाग गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक चोर चोरी के पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ता हुआ नजर आ रहा है। शातिर चोर ने सिर्फ 10 मिनिट के अंदर ही चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।

पढ़ें पूरी खबर:  Gwalior: चोरी से पहले भगवान के आगे जोड़े हाथ, फिर मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और दान के पैसे ले गया चोर


दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दिनारी गांव में शुक्रवार को सतधरु पेयजल परियोजना की पाइप लाइन फटने से गांव में सुनामी जैसे हालात बन गए। पाइप से पानी इतनी तेजी से बह रहा था कि कुछ ही देर में गांव की सूरत बदल गई। पानी का फोर्स इतना ज्यादा था कि पानी जमीन से करीब 20 फीट तक ऊपर उठ रहा था। देखते ही देखते पाइप लाइन का पानी खेतों और घरों में भर गया। लोग जलजले को देखकर सहम गए। घटना में ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ है, वहीं खेत में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें पूरी खबर: Video: दमोह में सतधरू पेयजल योजना की लाइन फटने से दिखा सुनामी जैसा मंजर, 30 मिनिट में बदल गया गांव का नक्शा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Jabalpur: चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ आगे

03 Dec 2022

खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा रोक राहुल ने दिया एंबुलेंस को रास्ता, ग्वालियर में मिला 250 साल पुराना शिवलिंग

02 Dec 2022

Video: सैलानियों का रास्ता रोक बीच सड़क एक साथ मस्ती करते दिखे तीन बाघ, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा

02 Dec 2022

रामपुर उपचुनाव: आजम खान ने क्यों लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे ?आजम के किले को ढहा पाएगी बीजेपी?

02 Dec 2022

महाराष्ट्र: मुंबई में धारा 144 लागू, दो जनवरी तक लागू रहेंगी कई पाबंदियां

02 Dec 2022
विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी का क्या है काम ? जानें एमसीडी चुनाव की पूरी ABCD

02 Dec 2022

अमर उजाला अपराजिता: अब मनचलों को धूल चटाएंगी बेटियां, देखें वीडियो

02 Dec 2022
विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी चुनाव: कौन होगा दिल्ली का मेयर? मनीष सिसोदिया कह गए बड़ी बात

02 Dec 2022

लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट का साजिशकर्ता दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार, आतंकी पर था 10 लाख का इनाम

02 Dec 2022

देखें खास खबरें: भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी स्वरा भास्कर, जयराम रमेश ने बताई सिंधिया के भाजपा में जाने की वजह

01 Dec 2022

रोहतक में मकान तोड़ने के खिलाफ निगम में हंगामा,प्रदर्शनकारियों ने जलाए उपले समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: युवा से लेकर बुजुर्गों तक चुनाव के दौरान ऐसा दिखा नजारा

01 Dec 2022

सोनीपत में खंभे-पेड़ से टकराई रोडवेज बस,50 में से 10 यात्रियों को चोटें,4 अस्पताल में दाखिल

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत में डाला वोट, आप और कांग्रेस पर साधा निशाना

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: सूरत में ढोल नगाड़ों से युवाओं ने किया मतदान के लिए प्रेरित

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: दबंग अंदाज में वोट डालने पहुंची सूरत की महापौर, साइकिल से पोलिंग बूथ पहुंची

01 Dec 2022

हिसार में फर्जी सर्टिफिकेट से बनी सरपंच,महिला ने BC-A जाति का नकली प्रमाण पत्र बनवाया

01 Dec 2022

बॉन्ड पालिसी पर सीएम का फैसला, समय अवधि 7 साल से घटाकर 5 साल की,राशि 40 से घटाकर 30 लाख

01 Dec 2022

हरियाणा के पांच खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड, बोले- मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी

01 Dec 2022

गुजरात चुनाव : अनोखे अंदाज में वोट करने पहुंचे कांग्रेस विधायक, साइकिल पर सिलेंडर लेकर घर से निकले

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: गुजरात में मिनी अफ्रीकी गांव जंबूर में पहली बार वोट करने का जश्न

01 Dec 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव: वोटिंग से पहले बीजेपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

01 Dec 2022

गुजरात चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर CEC राजीव कुमार की अपील

01 Dec 2022

बीजेपी के वंशवाद के आरोपों पर अखिलेश यादव ने तस्वीरों से दिया जवाब

30 Nov 2022

करनाल में 2 पेट्रोल पंप पर चली गोलियां,बदमाश ने पहले गोली मारी, फिर रुपए मांगे समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

30 Nov 2022

MP की खास खबरें:  कमलनाथ के 'हम सात दिन से मर रहे हैं' बयान पर गृहमंत्री का तंज, फोटो विवाद पर रवीना की सफाई

30 Nov 2022

मैनपुरी के जातीय समीकरण ने बढ़ा दी हैं बीजेपी की उम्मीद!

30 Nov 2022

कानून मंत्री किरण रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के बीच क्यों जारी है तनातनी?

30 Nov 2022

Mainpuri Bypoll: शिवपाल का योगी पर पलटवार, फुटबाल कहे जाने पर दिया जवाब

30 Nov 2022

राहुल गांधी से पहले महाकाल के दर्शन इंदिरा से लेकर राजीव गांधी और सोनिया भी कर चुके

30 Nov 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed