Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
MP News: Policeman arrested for sexually assaulting a minor, DCP gives information
{"_id":"697afd7230c264568f03cb5d","slug":"mp-news-policeman-arrested-for-sexually-assaulting-a-minor-dcp-gives-information-2026-01-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News : नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार, डीसीपी ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News : नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार, डीसीपी ने दी जानकारी
Video Desk Amar Ujala Published by: अंजलि सिंह Updated Thu, 29 Jan 2026 11:55 AM IST
Link Copied
इंदौर से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है.. लोगों की रक्षा करने वाली रक्षक पुलिस ही भक्षक बन गई है.. जानकारी के मुताबिक एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ एक पुलिस कर्मी ने कथित यौन शोषण किया... जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया.. साथ ही पुलिसकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया.. दरअसल इंदौर में 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ये पूरी जानकारी दी है..
पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी ने बताया कि कथित यौन उत्पीड़न को लेकर एक विद्यालय की छात्रा की शिकायत पर छत्रीपुरा थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानि कि पॉक्सो अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है..
उन्होंने बताया,"प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.. कलादगी ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा ने गिरवाल पर पीछा करते हुए छेड़खानी करने और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का इशारा करने के आरोप लगाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।