{"_id":"66f02a70d1451f6f02018ef2","slug":"at-last-journalist-salmans-murderers-caught-but-you-will-be-shocked-if-you-know-the-reason-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2135473-2024-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: आखिर पकड़े गए पत्रकार सलमान के हत्यारे, लेकिन वजह जानेंगे तो चौक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: आखिर पकड़े गए पत्रकार सलमान के हत्यारे, लेकिन वजह जानेंगे तो चौक जाएंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Sep 2024 08:38 PM IST
राजगढ़ जिले के सारंगपुर नगर में 16 सितंबर की रात 8 से 9 बजे के लगभग अपने बेटे के साथ अस्पताल रोड पर खड़े हुए स्थानीय पत्रकार सलमान की अज्ञात नकाबपोश बदमाश गोली मारकर हत्या कर देते है और फरार हो जाते है, लेकिन पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन करते हुए घटना के चौथे दिन यानी कि शनिवार को इसका खुलासा भी कर देती है, जिसमें पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सोमवार तक के लिए पुलिस रिमांड में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि स्थानीय पत्रकार सलमान अली पर वर्ष 2023 में भी हमला हुआ था, जिसमें सलमान पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। उस दौरान तो सलमान बच गया, लेकिन इस बार कनपटी के बिल्कुल करीब से चली गोली ने उसकी जान ले ली। दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जिसमें बताया जा रहा है कि शाहरुख नामक आरोपी के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व सलमान के भाई अजीम के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया था, जिस पर सलमान ने संबंधित आरोपी के विरुद्ध सारंगपुर थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया था।
तभी से ये आपसी रंजिश चली आ रही थी और इसी के परिणामस्वरूप आरोपी शाहरुख ने भोपाल से कुछ लोगो को बुलवाकर फरवरी माह 2023 में सलमान पर जानलेवा हमला भी कराया था और इसी मामले के दो आरोपी अभी भी जेल में बंद है, जिनकी जमानत अर्जी पर सलमान लगातार आपत्ति लगाता हुआ आ रहा था और बीते दिनों में लगाई गई जमानत अर्जी पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। सलमान ने फिर से उक्त मामले के आरोपियों की जमानत अर्जी पर आपत्ति लगाकर उनकी जमानत अर्जी खारिज करवाई।
पुलिस के मुताबिक जेल में बंद आरोपियों ने जेल के बाहर मौजूद अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान की हत्या करने की योजना बनाई और 17 सितंबर की रात 9 बजे के लगभग सलमान का बाइक से पहले से पीछा करते हुए आ रहे आरोपी सरफराज पिता सलामत, शाहनवाज पिता रफीक और शफीक पिता मजीद शाह ने योजनाबद्ध तरीके से गोली मारकर सलमान की हत्या करदी और मौके से फरार हो गए, लेकिन स्थानीय पत्रकार की हत्या का मामला देखते ही देखते नेशनल लेवल का मुद्दा बन गया और पुलिस पुरजोर तरीके से उक्त हत्याकांड का खुलास करने में जुट गई।
जिसके लिए राजगढ़ आदित्य मिश्रा भी खुद मैदान में उतरे और रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के लगभग 200 घंटे के वीडियो को बारीकी से जांचा परखा और संदेह होने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा भी कर दिया। वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शाहरुख पिता सलामत ने पुलिस को बताया कि सलमान लगातार उसके पिता की जमानत अर्जी पर आपत्ति लगा रहा था और रुपयों की मांग भी की जा रही थी, लेकिन सलमान ज्यादा रुपए मांग रहा था, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई।
वहीं उक्त मामले में सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा ने बताया कि स्थानीय पत्रकार सलमान की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सोमवार तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।