Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
In Rajgarh, due to superstition, a woman's hands were put in a pan with hot oil, got badly burnt
{"_id":"6710a0168ed2e96c830097dd","slug":"in-rajgarh-due-to-superstition-a-womans-hands-were-put-in-a-pan-with-hot-oil-got-badly-burnt-4-accused-arrested-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2223424-2024-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ में अंधविश्वास के चलते गर्म तेल की कढ़ाई में डाले गए महिला के हाथ, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ में अंधविश्वास के चलते गर्म तेल की कढ़ाई में डाले गए महिला के हाथ, चार आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 11:10 AM IST
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से अंधविश्वास का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसी के ससुराल पक्ष के लोगों ने ये साबित करने के लिए कि महिला को परी माता आती है उसके दोनों हाथ गर्म तेल की कढ़ाई के अंदर डाल दिए गए। जिसकी शिकायत महिला और उसके परिजनों ने नरसिंहगढ़ थाने में की है। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में स्थित अंबेडकर नगर का है। 45 वर्षीय विधवा महिला देवलीबाई यहां निवास करती है, वह ससुराल में अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि नवमी के दिन महिला के ससुर और उनके भाइयों द्वारा उसे परि माता आती है यह प्रमाणित करने के लिए उसके दोनों हाथ खोलती हुई कढ़ाई में डाल दिए। इससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए और राजगढ़ जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। नरसिंहगढ़ थाने में चार आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
जमीन हड़पने की साजिश
महिला का कहना है कि मैं बिलकुल अकेली हूं, न मेरा कोई भाई-बहन है और पति भी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। मेरे बच्चों को भी मेरे ससुराल वालों ने अपने पक्ष में कर लिया है और अब वे हमारे हिस्से की जमीन भी हड़पना चाहते हैं। इसलिए मेरे साथ इस तरह का कृत्य किया जाता है, लेकिन 10 अक्टूबर को नवमी वाले दिन उन्होंने मेरे दोनों हाथ तेल की गर्म कढ़ाई में डाल दिए। मेरे चाचा की लड़की ने नरसिंहगढ़ थाने में इसकी शिकायत की है। गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला ने उक्त मामले की शिकायत कलेक्टर व एसपी से की। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला सामने आने के तुरंत बाद ही राजगढ़ पुलिस एक्शन में आई और पुलिस की और से प्रेसनोट जारी करते हुए कहा गया कि नरसिंहगढ़ थाने के अपराध क्रमांक 463/24 में आरोपी बाबूलाल पिता भंवरलाल, मांगीलाल पिता भंवरलाल, नारायण सिंह पिता भंवरलाल और मदन पिता भंवरलाल नट जिनके द्वारा महिला के हाथ गर्म तेल में डाले गए थे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।