Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Rajgarh News Villagers broke into this office in Rajgarh know whole reason behind dispute
{"_id":"66ba34fdcc0ad5efc90e9ba9","slug":"villagers-broke-into-this-office-of-rajgarh-know-what-is-the-whole-reason-for-the-dispute-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1991446-2024-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ के इस दफ्तर में टूट पड़े ग्रामीण, जानिए क्या है विवाद का पूरा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ के इस दफ्तर में टूट पड़े ग्रामीण, जानिए क्या है विवाद का पूरा कारण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 10:16 PM IST
राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण कार्यालय में घुसने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपल्या कुमार गांव की एक लड़की अपने ही समाज के एक लड़के के साथ फरार हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने दस्तयाब किया और लड़की को काउंसलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग में लड़की के बयान दर्ज होने थे। उसी के चलते महिला पुलिसकर्मियों के साथ लड़की को लाया गया था और इसकी सूचना लड़का और लड़की के परिजनों को भी दी गई थी। लड़की ने अपने बयान में लड़के के साथ रहने की सहमति जताई, जिस पर लड़की के परिजन भड़क गए और लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे और इसी बात पर हंगामा खड़ा हो गया। ऐसे में मौके पर मौजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने दफ्तर के गेट अंदर से बंद किए और खुद को और लड़की को बचाने की कोशिश की। थोड़ी देर चले हंगामे के बाद वज्र वाहन के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।