सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam News: The body of the youth who was swept away in the river was found 3.5 km away after 38 hours

Ratlam News: नदी में बहे युवक का शव 38 घंटे बाद साढ़े तीन किलोमीटर दूर मिला, जीजा तैरकर आ गया था बाहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 08:12 PM IST
Ratlam News: The body of the youth who was swept away in the river was found 3.5 km away after 38 hours

रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम झरनिया के समीप स्थित तेलनी नदी की रपट पार करते समय समय नदी में बहे युवक का शरीब 38 घंटे बाद घटनास्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर मिला। एसडीआरफ की टीम ने शव बाहर निकाला। वह अपने जीजा के साथ बाइक से नदी की रपट पार करते बाइक सहित बह गया था। जीजा तो घटना के कुछ समय बाद ही तैरकर बाहर निकल गया था।

ये भी पढ़ें- दगाबाज दोस्त: हत्यारे के टारगेट पर तीन महीने से था किसान, पहले बढ़ाई दोस्ती फिर पैसों के लिए घोंट दिया गला

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय राजेश चारेल पिता हकरू चारेल निवासी ग्राम जाम्बुवालिया 27 अगस्त की ग्राम डाबर स्थित अपने ससुराल ससुर लक्ष्मण डोडियार के मिलने गया था। भोजन करने के बाद रात करीब दस बजे राजेश व उसका साला 20 वर्षीय राहुल डोडियार बाइक से घूमने निकले थे। वे ग्राम लालपुरा व मानपुरा होते हुए ग्राम झरनिया गए थे। रास्ते में ग्राम झरनिया के पास रात करीब 11.45 बजे तेलनी नदी की रपट पानी बह रहा था। रपट पार करते समय दोनों बाइक सहित गिरकर नदी में बह गए थे। राजेश कुछ दूर तक तैरता हुआ गया था और बाहर निकल आया था। इसके बाद उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे लेकिन रात होने से नदी में राहुल की खोजबीन नहीं की जा सकी थी।

ये भी पढ़ें- एशिया के सबसे बड़े ग्रेड सेपरेटर से चली पहली मालगाड़ी, कोयले से लोड 58 बोगियों ने भरी 70 की रफ्तार

28 अगस्त को सुबह सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, बाजना थाना प्रभारी रणजीत सिंह मकवाना व अन्य पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस व ग्रामीणों ने नदी किनारे तो टीम के सदस्य ने बोट की मदद से नदी के अंदर काफी दूर तक खोजबीन की, लेकिन राहुल डोडियार नहीं मिला था। शाम को अंधेरा होने से खोज अभियान बंद कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह पुन: खोज अभियान प्रारंभ किया गया। एसडीआरएफ की टीम के सदस्य व ग्रामीण इधर-उधर उसकी खोजबीन करते रहे। एसडीआरएफ के बद्री मंडलोई ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे राहुल डोडियार का शव घटना स्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर एक स्थान पर दिखाई दिया। इसके बाद टीम के सदस्य उसका शव बोट में रखकर नदी के किनारे लेकर आए। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: पांच दिन बाद बहाल हुआ किरतपुर-मनाली फोरलेन, कैंची मोड़ और बनाला के पास खुला रास्ता

29 Aug 2025

कानपुर में दिगम्बर जैन समाज ने उत्तम मार्दव पर किया विशेष आयोजन

29 Aug 2025

Pratapgarh : सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे प्रतापगढ़, साढ़े पांच अरब की योजनाओं की दी सौगात

29 Aug 2025

Maihar News: कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, लोगों ने अधिकारी पर किया हमला, तीन पर मामला दर्ज

29 Aug 2025

पीलीभीत में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, जलभराव और बिजली कटौती बनी मुसीबत

29 Aug 2025
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मौसम ने बदली करवट, बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

29 Aug 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस... पांडवाज बैंड के प्रस्तुति के साथ हुआ शुभारंभ

29 Aug 2025
विज्ञापन

कानपुर के महोली गांव में तालाब का पानी सड़क पर फैलने से बढ़ीं ग्रामीणों की मुश्किलें

29 Aug 2025

Love-Jihad Fundig Case : तीन माह से फरार लव जिहाद की फंडिंग का आरोपी पार्षद अनवर कादरी अचानक पहुंचा कोर्ट

29 Aug 2025

फरीदाबाद के सेक्टर 12 में गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

29 Aug 2025

Jaipur News: प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी पर अभद्र टिप्पणी से भड़के सीएम, कांग्रेस-आरजेडी पर साधा निशाना

29 Aug 2025

Una: टकारला में मृत मिला आठ फीट लंबा अजगर, वन विभाग को दी गई सूचना

29 Aug 2025

राष्ट्रीय खेल दिवस पर परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित, सीएम धामी पहुंचे

29 Aug 2025

बरसाती गदेरे उफान पर, आवाजाही हुई मुश्किल, देखें चमोली में कैसे खतरनाक रास्ता पार कर रहे लोग

29 Aug 2025

VIDEO: कृषि इंजीनियरों का राष्ट्रीय सम्मेलन व संगोष्ठी का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्धाटन

29 Aug 2025

VIDEO: जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार पर जन समस्याओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

29 Aug 2025

कानपुर के महाराजपुर में इनाम खोलने का झांसा देकर चोरी करने वालों की दहशत

29 Aug 2025

VIDEO: ईवी एक्सपो का हुआ उद्घाटन, लगाए गए 190 स्टॉल

29 Aug 2025

VIDEO: ईवी एक्सपो का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन, कहा- घर-घर पहुंचेंगी ईवी

29 Aug 2025

VIDEO : विज्ञान फाउंडेशन की ओर से आयोजित खेलेंगी बेटियां, बढ़ेंगी बेटियां... कबड्डी में दिखाए अपने जौहर

29 Aug 2025

अमृतसर के रामदास में घरों में घुसा पानी, लोगों ने सड़क पर रखा सामान

29 Aug 2025

फाजिल्का में खुद राहत सामग्री लेकर पहुंचे मंत्री तरूणप्रीत सौंद

फतेहाबाद में नशे के खिलाफ निकाली गई शहर में यात्रा

29 Aug 2025

कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 31 अगस्त को ब्रह्मसरोवर पर साइकलोथॉन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

29 Aug 2025

झज्जर के बेरी में उपचार के दौरान ऑटो चालक व महिला की मौत -हादसे में मृतकों की संख्या हुई तीन

कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद, रस्साकसी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

29 Aug 2025

चरखी-दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषिमंत्री ने 16 में से 12 परिवादों का किया निपटान

29 Aug 2025

VIDEO : भारतीय रोड कांग्रेस सेमिनार का उद्घाटन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद

29 Aug 2025

Ujjain News: प्लाईवुड व्यापारी ने पोहा ठेला संचालक पर तानी पिस्टल, किया हवाई फायर, गिरफ्तार

29 Aug 2025

VIDEO: अपने घर पहुंचे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, पड़ोसियों से मिले... खिंचवाई फोटो

29 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed