{"_id":"69d91618df629d6b5a06034a","slug":"asphalt-scam-worth-crores-in-rewa-mauganj-case-registered-against-44-accused-rewa-news-c-1-1-noi1337-4149386-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: रीवा-मऊगंज में करोड़ों का डामर घोटाला, 44 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: रीवा-मऊगंज में करोड़ों का डामर घोटाला, 44 आरोपियों पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 07:16 PM IST
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDA) की रीवा और मऊगंज इकाइयों में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2017 से 2021 के बीच सड़क निर्माण कार्यों में घटिया डामर का उपयोग किया गया, जबकि भुगतान उच्च गुणवत्ता वाले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) डामर के फर्जी इनवॉइस लगाकर लिया गया।
44 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज
इस मामले में रीवा में 27 और मऊगंज में 17 आरोपियों सहित कुल 44 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। EOW के अनुसार, संविदाकारों और विभागीय अधिकारियों ने मिलकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के नाम से कूटरचित बिल प्रस्तुत किए और करोड़ों रुपये का भुगतान हासिल किया। रीवा में 12,71,06,372 रुपये तथा मऊगंज में 5,88,26,713 रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है।
महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक समेत कई के खिलाफ केस दर्ज
जांच में तत्कालीन महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, उपयंत्री समेत कई अधिकारियों और ठेकेदारों की संलिप्तता पाई गई है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। EOW ने स्पष्ट किया है कि फर्जी इनवॉइस के जरिए शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।