{"_id":"69d9e4189f7f82cfc301ee07","slug":"video-vide-sharavasata-ma-bharabhara-kara-gara-vashalkaya-bragatha-ka-paugdha-thabkara-yavaka-ka-mata-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती में भरभरा कर गिरा विशालकाय बरगद का पेड़, दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती में भरभरा कर गिरा विशालकाय बरगद का पेड़, दबकर युवक की मौत
श्रावस्ती में देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। कोतवाली भिनगा थाना क्षेत्र के खरगौरा-सेमरी मार्ग पर रामनगर के पास वर्षों पुराना बरगद का पेड़ सड़क पर अचानक भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से चितईपुर निवासी संगम लाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में भी संगम लाल की हालत नाजुक बनी रही।
बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर घंटी जाम लगा रहा। विभागीय कर्मी पेड़ काटने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।