सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   girlfriend arrived to claim groom, causing ruckus wedding;bride's side demanded expenses & called off marriage

Satna News: दूल्हे पर हक जताने पहुंची प्रेमिका, शादी में मचा बवाल, वधू पक्ष ने मांगा खर्चा और तोड़ दिया विवाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 09:33 PM IST
girlfriend arrived to claim groom, causing ruckus wedding;bride's side demanded expenses & called off marriage

सतना जिले के मझगवां कस्बे में रविवार रात एक शादी समारोह उस वक्त अचानक हंगामे में तब्दील हो गया, जब एक युवती ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए मंडप में ही प्रवेश कर हंगामा शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण न सिर्फ शादी की खुशियां काफूर हो गईं बल्कि दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई। मामला मझगवां के मार्कण्डेय पैलेस का है, जहां यह विवाह समारोह आयोजित किया गया था।

मंडप में रस्में चल रही थीं, तभी पहुंची प्रेमिका
जानकारी के मुताबिक सिरमौर (रीवा) निवासी 18 वर्षीय गायत्री साहू का विवाह मझगवां निवासी रमेश साहू से तय हुआ था। बारात धूमधाम से पहुंच चुकी थी और विवाह की रस्में अंतिम पड़ाव पर थीं। इसी दौरान अचानक मझगवां के रोहनियां गांव की रहने वाली क्रांति नाम की युवती कार्यक्रम स्थल में घुसती हुई आई। युवती ने आते ही जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि “रमेश मेरा प्रेमी है मुझसे शादी का वादा किया था… यह शादी नहीं होने दूंगी। उसकी अचानक एंट्री से मंडप में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। कुछ क्षणों के लिए पूरा माहौल अराजक हो गया। हड़कंप मचते ही दूल्हा पक्ष के लोग उसे समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन युवती ने किसी की बात नहीं मानी।

ये भी पढ़ें- फोन पर तलाक देकर कर रहा था दूसरी शादी, मंडप में पत्नी पहुंची, दूल्हा भागा

तस्वीरें दिखाकर युवती ने लगाया धोखा देने का आरोप
हंगामा बढ़ते देख युवती ने मोबाइल तस्वीरें भी सबके सामने दिखानी शुरू कर दीं। दावा किया कि यह तस्वीरें उसके और दूल्हे रमेश के संबंधों का प्रमाण हैं। उसने आरोप लगाया कि रमेश कई महीनों से उसे शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन अचानक दूसरी जगह रिश्ता पक्का कर लिया। युवती की बातें सुनकर दोनों पक्षों में खलबली मच गई। मंडप में बैठे मेहमान भी कुर्सियों से उठकर बाहर जमा होने लगे। कुछ रिश्तेदारों ने दूल्हे से सवाल-जवाब भी किए, लेकिन मामला बिगड़ता ही चला गया।

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची
मौके की नाजुकता को देखते हुए किसी ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में मझगवां पुलिस टीम स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती, दूल्हे और दोनों परिवारों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। आसपास खड़े लोगों के कारण भीड़ बढ़ती गई, जिससे तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाइश देने के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान युवती का परिवार भी वहां आ पहुंचा, जिसने उसके आरोपों का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें- एकसाथ जी ना सके, तो ट्रेन के सामने कूदे नाबालिग प्रेमी युगल, घटना से ठीक पहले पोस्ट की तस्वीर

वधू पक्ष ने शादी से किया इनकार, खर्च की मांग उठाई
जब मामला शांत हुआ, तब तक माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका था। वधू पक्ष ने स्पष्ट कहा कि इस स्थिति में विवाह आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।
लड़की के परिवार का कहना था कि हम अपनी बेटी का भविष्य किसी अनिश्चित रिश्ते में नहीं बांध सकते, जो लड़का दूसरे संबंधों में उलझा हुआ है, उससे हमारी बेटी की शादी नहीं हो सकती। इसके बाद वधू पक्ष ने विवाह की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की मांग रखी। करीब देर रात तक चली बातचीत के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी और वधू पक्ष अपने निर्णय पर अडिग रहा। अंततः यह विवाह वहीं टूट गया।

शादी टूटने के बाद दूल्हा पक्ष में निराशा, लड़की पक्ष में गुस्सा
समारोह स्थल पर देर रात तक दोनों पक्षों में चर्चाएं होती रहीं। दूल्हा पक्ष इस घटना को बदनामी बताते हुए नाराज दिखाई दिया, जबकि लड़की पक्ष युवती द्वारा लगाए गए आरोपों को बेहद गंभीर मान रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Prayagraj- जिलाधिकारी ने एसआईआर फार्म भरकर जमा करने की अपील की

30 Nov 2025

गुरुग्राम में गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन पहुंचे मंत्री राव नरबीर सिंह, सांस्कृतिक मंच का हुआ शुभारंभ

30 Nov 2025

VIDEO: सवालों के घेरे में अयोध्या छावनी परिषद की नियुक्ति प्रक्रिया, सफाई कर्मियों ने ज्वाइनिंग के लिए लगाया अवैध वसूली का आरोप

30 Nov 2025

VIDEO: जानकीपुरम में रविवार को SIR फॉर्म जमा करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

30 Nov 2025

Barmer News: एसआईआर डिजिटाईजेशन पूर्ण कर बाड़मेर ने पहले पायदान पर बनाई जगह , टीना डाबी ने ये बताई वजह?

30 Nov 2025
विज्ञापन

Una: भरवाईं चौक पर एचआरटीसी वोल्वो बस खराब, घंटों लगा जाम; पुलिस ने संभाला मोर्चा

30 Nov 2025

कानपुर: अमर उजाला कार्यालय में 45 सवारियों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

30 Nov 2025
विज्ञापन

फतेहपुर: अवैध संबंध के आशंका पर पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या

30 Nov 2025

VIDEO: रायबरेली: डंडे के वार से घायल किसान की मौत, हत्या का आरोप

30 Nov 2025

VIDEO: रंग ए अवध के तहत कार्यक्रम का आयोजन, अवध की संस्कृति को जीवित रखने का दिया संदेश

30 Nov 2025

VIDEO: सड़क खुदाई के दौरान पाइपलाइन टूटी, पानी भरने से लोगों को हो रही परेशानी

30 Nov 2025

VIDEO: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025... तुर्की और जापान के बीच फाइनल में मुकाबला, विजेताओं को दिए गए मेडल

30 Nov 2025

VIDEO: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025... फाइनल में भिड़े मलेशिया के खिलाड़ी

30 Nov 2025

VIDEO: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025... फाइनल मुकाबले में जापान ने तुर्की पर जीत दर्ज की

30 Nov 2025

VIDEO: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025... फाइनल मुकाबले में जापान से हार के बाद तुर्की की खिलाड़ी ने साझा किए अपने अनुभव

30 Nov 2025

VIDEO: सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025... भारत और जापान के बीच फाइनल मुकाबला

30 Nov 2025

VIDEO: कर सेवा समिति शिक्षित संघर्षशील एवं संगठित समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह

30 Nov 2025

VIDEO: गीता परिवार की ओर से 5162वां गीता जयंती समारोह

30 Nov 2025

फतेहाबाद में एनएमएमएस की 90 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 260 नहीं पहुंचे, चयनित हुए तो चार साल मिलेगी छात्रवृति

30 Nov 2025

फतेहाबाद में गीता महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सेमिनार का भव्य आयोजन

30 Nov 2025

बेटी ने की लव मैरिज... गुस्साए परिवार ने फूंक दिया लड़के का घर

Lakhimpur Kheri: पांच दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

30 Nov 2025

Hamirpur: धूमधाम से मनाई महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती

यूपीएससी की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने की बातचीत, VIDEO

30 Nov 2025

जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर अकाली दल ने कसी कमर, मोगा में बैठक

पंजाब अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन जसवीर गढ़ी ने फगवाड़ा में आप नेता दलजीत राजू से की मुलाकात

VIDEO: संदिग्ध हालत में युवक का मिला शव, दोहिने हाथ-पैर में फैक्चर और सिर पर मिले चोट के निशान

30 Nov 2025

Sirmour: नाहन में खुला हिमधारा एकीकृत विकास संस्था का कार्यालय

30 Nov 2025

बरेली में गोकशी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

30 Nov 2025

महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव बोले- गीता कर्म, समर्पण और लोक कल्याण का संदेश देने वाला ग्रंथ

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed