{"_id":"6710dd7dc29669caaa0b24a5","slug":"they-were-doing-tantra-vidya-half-naked-in-front-of-the-house-incident-of-domestic-atmosphere-in-noida-police-station-area-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2223625-2024-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर के सामने अर्ध नग्न होकर कर रहे थे तंत्र विद्या, लोगों ने पकड़कर की पूछताछ; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर के सामने अर्ध नग्न होकर कर रहे थे तंत्र विद्या, लोगों ने पकड़कर की पूछताछ; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 03:31 PM IST
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घरौला मोहल्ला में एक मकान के सामने तीन अज्ञात व्यक्ति तंत्र विद्या करते नजर आए। घर की एक महिला तड़के चार बजे जैसे ही घर के मुख्य द्वार का दरवाजा खोला तो उसने देखा कि तीन अनजान आदमी उसके घर के सामने जमीन पर बैठकर कुछ तंत्र विद्या जैसी हरकत कर रहें हैं। यह माजरा देख वह भयभीत हो गई और भागते हुए घर के अंदर गई।
जिसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया, लेकिन जैसे ही परिवार के लोग बाहर आए तीनों व्यक्ति अपना सामान लेकर वहां से भाग खड़े हुए। पड़ोस के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गयी। जब तक लोग नींद से उठकर बाहर आ पाते तब तक तीनों तथा कथित तांत्रिक वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों ने करीब सुबह 4 बजे से ही उनकी तलाश शुरू की।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों तथा कथित तांत्रिक मोहनराम तालाब के किनारे बैठे मिल गये, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया। सुबह मकान के सामने घटित घटना के आधार पर शंका के आधार पर लोगों ने उनके पास मौजूद झोले में रखे सामान को बाहर निकालकर दिखाने के लिए कहा। पहले तो वह तीनों तथा कथित तांत्रिकों ने सामान दिखाने से मुकर गए, लेकिन जब लोगों ने थोड़ी तेज आवाज में बोला तो वह झोले में रखा हुआ सामान दिखाने पर राजी हो गये।
जैसे ही उन्होंने झोले से जमीन पर सामान पलटना शुरू किया उसे देख लोगों के होश उड़ गये। क्योकि उसके अंदर तंत्र विद्या के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सामन था। जिसमे टिकली, काली मोत , सिन्दूर, मांस का टुकड़ा, नारियल तथा तीन नग जीवित मुर्गी समेत अन्य सामग्री शामिल है। इसमें एक काले रंग की मुर्गी शामिल है। उक्त सामग्री को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वास्तव में उक्त तथा कथित तीनों व्यक्ति किसी बुरी मंशा को लेकर घर के सामने तंत्र विद्या कर रहे थे। हालांकि वह तीनों इस बात से इनकार कर रहे कि वह ऐसा कुछ करने की मंशा से वहां गये थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।