सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur police ne kiya hatya ke mamle ka khulasa

Shajapur Crime: पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, कटी उंगली से सुलझी गुत्थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 07:27 PM IST
Shajapur police ne kiya hatya ke mamle ka khulasa

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम फरदखेड़ी में मंगलवार-बुधवार की रात खेत पर बने कमरे में सो रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में घटना स्थल पर मिली एक कटी उंगली ने खासी मदद की। दरअसल हत्या की वारदात को अंजाम देते वक्त एक आरोपी की उंगली कटकर माैके पर गिर गई थी। इसी से पुलिस आरोपियों तक पहुंची और वारदात के 24 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया।

एसपी यशपालसिंह राजपूत ने बताया कि रामकृष्ण नगर सारसी निवासी 38 वर्षीय मुकेश मालवीय की हत्या उसकी पत्नी ममता, उसके प्रेमी राहुल मालवीय (27) और राहुल के दोस्त सुनिल मालवीय (21) ने मिलकर की। हत्या की वारदात जगदीश पाटीदार के खेत में बने मकान में हुई। यहीं मृतक मुकेश और उसका परिवार रहता था। मुकेश रात को सो रहा था। तभी आरोपियों ने उस पर हमला किया और हत्या कर दी। मामले की जांच में सामने आया था कि आरोपित राहुल का मृतक मुकेश की पत्नी ममता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों मुकेश को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए 11-12 फरवरी की दरमियानी रात को राहुल ममता और राहुल के दोस्त तीनों ने साजिश रची।

पत्नी ने दरवाजा खोलकर हत्यारों को बुलाया
मृतक की पत्नी और मामले में आरोपी ममता ने मकान का दरवाजा खोलकर राहुल और सुनिल को अंदर बुलाया। ममता ने पति के पैर पकड़े और राहुल व सुनील ने चाकू से मुकेश का गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद राहुल और सुनिल माैके से भाग गए। इसके बाद ममता ने रोना और शोर मचाना शुरू किया। पुलिस पहुंची तो पुलिस को दो युवकों को हत्या करके भागते हुए देखने की बात भी कही।

पूछताछ में मिला सुराग
हत्या के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मृतक की पत्नी, बच्चों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को मृतक की पत्नी ममता पर शंका हुई। जिस पर सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि ममता ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या कराई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : 16 दिन से विमान सेवा की बुकिंग साइट बंद, दो दिन में ठीक होने के दावे; लोग टैक्सी से देहरादून की यात्रा करने के लिए मजबूर

14 Feb 2025

VIDEO : राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची ने ऊना में अधिकारियों के साथ की बैठक

14 Feb 2025

VIDEO : कुरुक्षेत्र में मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं रोडवेज कर्मचारी

14 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद में भवन निर्माण श्रमिक संघ अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

14 Feb 2025

VIDEO : ऊना में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

14 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल में धरना दें कांग्रेसी, मैं बस की व्यवस्था करूंगा : विधायक अरोरा

VIDEO : लुधियाना में रिवर्स वेंडिंग मशीन हुई खराब, समाजसेवी ने जताया रोष

14 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : ऊर्जा निगम के एसई ने तीन दिन में दूसरी बार स्मार्ट मीटर को लेकर रखा पक्ष

VIDEO : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक स्थगित

14 Feb 2025

VIDEO : महाकुंभ में भीड़ बढ़ने के बाद फिर जाम की चपेट में आया शहर, मिर्जापुर रोड पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार

14 Feb 2025

VIDEO : जाम की चपेट में आया नैनी का इलाका, नए यमुना ब्रिज से लेकर सेंट्रल जेल तक वाहनों की कतार

14 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद के जाखल में सीएम फ्लाइंग ने नगर पालिका कार्यालय में की छापेमारी

14 Feb 2025

VIDEO : पंचकूला में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के गेट पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का धरना

14 Feb 2025

VIDEO : वेतन की मांग को लेकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन

14 Feb 2025

VIDEO : कानपुर में फ्लाईओवर पर कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत और आधा दर्जन घायल

14 Feb 2025

VIDEO : पीलीभीत में कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा दिन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

14 Feb 2025

VIDEO : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

14 Feb 2025

VIDEO : सीयू धर्मशाला में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप का आगाज

14 Feb 2025

VIDEO : सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ धाम दियोटसिद्ध में 50 बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण किया

VIDEO : कुल्लू अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

14 Feb 2025

VIDEO : श्रावस्ती: बालिका को पिकअप ने रौंदा, मौत, फत्तूपुर तनाजा में घर के बाहर खेल रही थी बालिका

14 Feb 2025

VIDEO : मंत्री नितिन गडकरी ने किया सचेंडी अंडरपास का उद्घाटन, हजारों लोगों को जाम से मिलेगी राहत

14 Feb 2025

VIDEO : करनाल शाखा ग्राउंड में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया उम्दा प्रदर्शन

14 Feb 2025

VIDEO : रोहतक जाट कॉलेज के बाहर ट्रैफिक पुलिस ने नष्ट किए तेज आवाज वाले बुलेट साइलेंसर

14 Feb 2025

Damoh News: जीतू पटवारी बोले- भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी में एमपी अव्वल, सीएम केवल किस्से ही सुनाते हैं

14 Feb 2025

VIDEO : पंचकूला में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक शुरू

VIDEO : Lucknow: विकास अध्ययन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री असीम अरुण

14 Feb 2025

VIDEO : औद्योगिक शहर के उद्यमियों की मांग... सड़क, बिजली, पानी और स्किल्ड लेबर की बेहतर हो सुविधाएं

14 Feb 2025

Jodhpur: वक्फ बोर्ड और महाकुंभ को लेकर कांग्रेस की राजनीति पर शेखावत का बड़ा बयान, नेताओं पर भी किया कटाक्ष

14 Feb 2025

Shahdol News: बहगढ़ खेल मैदान में बच्चे के साथ दिखी मादा भालू, देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़, वीडियो वायरल

14 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed