{"_id":"67aee6d51e0a4d176e0ba57e","slug":"video-sharavasata-blka-ka-pakaapa-na-ratha-mata-fatatapara-tanaja-ma-ghara-ka-bhara-khal-raha-tha-blka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती: बालिका को पिकअप ने रौंदा, मौत, फत्तूपुर तनाजा में घर के बाहर खेल रही थी बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती: बालिका को पिकअप ने रौंदा, मौत, फत्तूपुर तनाजा में घर के बाहर खेल रही थी बालिका
श्रावस्ती के डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा में शुक्रवार घर के बाहर खेल रही बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा।
नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा निवासी आद्या प्रसाद उर्फ ज्ञानी गौतम की पुत्री अर्चना (7) शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गल्ला लादकर निकली तेज रफ्तार पिकअप ने बालिका को रौंद दिया जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पिकअप सहित चालक मौके से फरार हो गया। ज्ञानी गौतम के अनुसार पिकअप विक्की कसौधन की थी। जो स्वयं पिकअप चला रहा था जिसने शराब पी रखी थी। परिजनों की सूचना पर पीआरवी के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को थाने लाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।