{"_id":"67aef90d4c71f333c00a971c","slug":"video-roadways-employees-may-take-the-path-of-agitation-in-kurukshetra-regarding-their-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में मांगों को लेकर आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं रोडवेज कर्मचारी
अपनी लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आंदोलन की रहा पकड़ सकते हैं। यह संकेत शुक्रवार को यूनियन की हुई बैठक में दिए गए जिस दौरान मांगों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
नए बस अड्डे पर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन की बैठक में डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल द्वारा यूनियन में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री असीम गोयल के साथ 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मांगों पर सहमति बन गई थी लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। जिसके चलते अब कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने को लेकर संघर्ष की राह अपना सकते हैं।
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के महासचिव बलदेव सिंह ने कहा की सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उनकी अब तक कोई भी मांग नहीं मानी गई है वहीं सरकार रोडवेज डिपो में नहीं बसें शामिल करने की बात की गई थी। जो कि अब तक पूरी नहीं हुई है वहीं उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कई बार कुरुक्षेत्र डिपो महा प्रबंधक से बात की गई लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अगर समय रहते हैं उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संघर्ष का रास्ता बनाने पर मजबूर होंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।