{"_id":"67aee24ed52039b1cd0bfba6","slug":"video-entrepreneurs-of-industrial-city-noida-shared-their-problems-in-amar-ujala-samvad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : औद्योगिक शहर के उद्यमियों की मांग... सड़क, बिजली, पानी और स्किल्ड लेबर की बेहतर हो सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : औद्योगिक शहर के उद्यमियों की मांग... सड़क, बिजली, पानी और स्किल्ड लेबर की बेहतर हो सुविधाएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:57 AM IST
औद्योगिक शहर नोएडा के उद्यमियों ने व्यवसायिक समस्याओं को उजागर करते हुए सड़क, बिजली, पानी और स्किल्ड लेबर की जरूरतों को लेकर सरकार व स्थानीय प्राधिकरण के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। उद्यमियों ने यूपी युवा व्यापार मंडल व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-115 स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित अमर उजाला इंडस्ट्री संवाद कार्यक्रम में अपनी मांगों को प्राथमिकता से उठाया और इसे निस्तारित कर उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में सार्थक कदम उठाने की ओर ध्यान खींचा।
उद्यमियों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा कि उद्योगों की बढ़ती संख्या के बावजूद इन बुनियादी सुविधाओं की कमी उनके विकास में बड़ी बाधा बन रही है। नोएडा तेजी से औद्योगिक हब के रूप में उभरा है, लेकिन बुनियादी ढांचे की समस्या अभी भी यहां के उद्योगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। सड़कों की खराब स्थिति, बिजली की आपूर्ति में कटौती, जल आपूर्ति की समस्याएं और बिना प्रशिक्षित श्रमिकों की कमी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। इसके अलावा फायर सिस्टम, ऑटो मार्केट, पीजी सेक्टर आदि को लेकर भी उद्यमी अरूण बजाज, देवेश शर्मा, प्रताप सिंह राठौर, सौरभ द्विवेदी और रामकृष्ण साहू आदि ने अपनी समस्याएं प्राथमिकता के साथ रखी और उसे प्राधिकरण और सरकार से निस्तारित करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।