बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Administration takes major action against those who threatened the Tehsildar with death; three arrested

Shivpuri News: तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने वालों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 08:25 PM IST
Administration takes major action against those who threatened the Tehsildar with death; three arrested

शिवपुरी जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बदरवास तहसील के ग्राम सडबूढ़ स्थित सिंध नदी घाट पर बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार को धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अवैध निर्माण को जमींदोज करने के साथ हथियार जब्त कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार सचिन भार्गव राजस्व अमले के साथ सिंध नदी क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतों की जांच और कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और अधिकारियों को धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने अवैध उत्खनन से जुड़े तथ्यों की जांच कर प्रकरण तैयार किया है।

ये भी पढ़ें- रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, तहसीलदार और राजस्व अमले को दी गोली मारने की धमकी

संयुक्त कार्रवाई के दौरान सिंध नदी घाट तक पहुंचने के लिए बनाया गया अवैध रास्ता ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को भी जमींदोज किया गया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से मिले हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित हथियार के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि सरकारी अमले को धमकी देने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध उत्खनन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई को जिले में अवैध उत्खनन और रेत माफिया के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था और शासकीय कार्यों में बाधा डालने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: लावड़ में सात दिवसीय तपस्या पूर्ण, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन

26 Jun 2026

Tikamgarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत; चालक फरार

26 Jun 2026

Durg: आपसी विवाद में युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

26 Jun 2026

Sirmaur: रेणुकाजी मिनी जू में बनेगा आधुनिक वैटनरी अस्पताल, घायल वन्यजीवों को मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा

26 Jun 2026

Mandi: अमर नेगी बोले- नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी

26 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: चलती ट्रेन से नीचे गिरी महिला, बाल बाल बची

26 Jun 2026

इगलास में रोडवेज बस चलाते समय ड्राइवर को हुआ हार्ट अटैक, एसडीएम परितोष मिश्रा ने दी जानकारी

26 Jun 2026
विज्ञापन

मोगा में लूट की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

VIDEO: वाराणसी में मोहर्रम पर पुलिस अलर्ट, 217 जुलूस पर पैनी नजर

26 Jun 2026

Solan: शूलिनी मेले के पहले दिन सोलन में उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में दिखी रौनक

26 Jun 2026

VIDEO: राम मंदिर दान पेटिका अनियमितता: आठ आरोपी कोर्ट में होंगे पेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

26 Jun 2026

VIDEO: खैराबाद में निकला 52 डंडे के ताजिया का जुलूस

26 Jun 2026

VIDEO: एसएसबी ने संदिग्ध मानव तस्करी का प्रयास विफल किया, नेपाली नाबालिग बालिका सुरक्षित बचाई

26 Jun 2026

अवैध बीयर की बिक्री पर आबकारी का छापा, टीम से हाथापाई कर महिलाएं बरामद केन लेकर फरार

26 Jun 2026

Sirmour: नाहन के नया बाजार में सड़क का कायाकल्प, पार्षद योगेश गुप्ता ने निभाया चुनावी वादा

26 Jun 2026

Solan: मां शूलिनी की पालकी शहर के भ्रमण से पहले ठोडो मैदान में किया हवन

26 Jun 2026

फरीदाबाद टोल पर कैब चालक से मारपीट

26 Jun 2026

VIDEO: अनिकेत के कहर से 124 रन पर ढही आरबीएस ए, आरबीएस बी ने 30 रन से जीता मुकाबला

26 Jun 2026

VIDEO: अलम, मेहंदी और ताज़ियों के साथ निकले जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजे रास्ते

26 Jun 2026

VIDEO: निर्जला एकादशी पर शरबत के साथ बांटे आम

26 Jun 2026

VIDEO: अनिकेत की घातक गेंदबाजी से आरबीएस बी ने दर्ज की जीत

26 Jun 2026

VIDEO: भाजपा विधायक, मेयर और पार्षद की जीते जी कर दी तेरहवीं...महिलाएं रोईं, इसलिए युवकों ने मुंडवाए सिर

26 Jun 2026

VIDEO: दो गाय खरीदने पर सरकार दे रही 80 हजार रुपये, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता; ऐसे करें आवेदन

26 Jun 2026

VIDEO: धारदार हथियार से बड़े भाई ने की छोटे की हत्या, सनसनी

26 Jun 2026

VIDEO: बलिया में हिस्ट्रीशीटर गो-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

26 Jun 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विंध्याचल धाम में किए दर्शन

26 Jun 2026

Chanot Water Dispute: CM Nayab Saini से वार्ता विफल, टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े ग्रामीण

Video: लोकबंधु अस्पताल पहुंचे अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, आग लगने की घटना का किया निरीक्षण

26 Jun 2026

अतरौली के सूने मकान से नकदी समेत कीमती सामान चोरी

26 Jun 2026

Video: नखास में छुरियों का मातम, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा इलाका

26 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed