बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chaos at Shivpuri's Janchaupal: "If we don't vote, we won't be heard?"

Shivpuri News: जनचौपाल पर बवाल, विधायक के इनकार पर नाराज पिता ने कार के बोनट पर लिटाया मासूम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 10:06 PM IST
Chaos at Shivpuri's Janchaupal: "If we don't vote, we won't be heard?"

शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में आयोजित जनचौपाल के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत केवल इसलिए नहीं सुनी गई क्योंकि वे दूसरे विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, करैरा विधायक रमेश खटीक नरवर में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के कुछ ग्रामीण सड़क, पेयजल और राशन जैसी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि वे करैरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, इसलिए उनकी शिकायत यहां नहीं सुनी जाएगी। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति अपने छोटे बच्चे को विधायक की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लिटाकर वहीं बैठ गया और नारेबाजी करने लगा। उसका कहना था कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि क्षेत्र नहीं देखते, लेकिन समस्या लेकर आने पर क्षेत्र का हवाला दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- शहडोल में अजब मामला: भतीजे की डिग्री पर चाचा बना डॉक्टर, तीन जिलों में करता रहा सरकारी नौकरी; ऐसे खुली पोल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर नरवर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे में मामला शांत हो गया और बच्चे को सुरक्षित बोनट से उतार लिया गया। घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या जनचौपाल में केवल संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ही शिकायतें सुनी जानी चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि पूरे समाज के होते हैं और जनता की समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय आधार पर नहीं होना चाहिए। फिलहाल इस मामले में विधायक रमेश खटीक की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lakhimpur Kheri: धौरहरा तहसील गेट पर खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी

16 Jul 2026

हरेला पर हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया 

16 Jul 2026

गुरुग्राम में अवैध बांग्लादेशियों पर बड़ा एक्शन, 13 घुसपैठिए डिपोर्ट

16 Jul 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्रप्रयाग में हुआ पौधरोपण

16 Jul 2026

जगदलपुर: झीरम घाटी के पास मिला 7 फीट लंबा अजगर, पुलिस ने किया रेस्क्यू

16 Jul 2026
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra: शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में गूंजे जयकारे, भगवान जगन्नाथ की निकली भव्य रथयात्रा

16 Jul 2026

Sirmaur News: 59 स्कूल बंद होने पर कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल, विकास रोकने का लगाया आरोप

16 Jul 2026
विज्ञापन

हरेला पर वन विभाग का व्यापक पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

16 Jul 2026

गोबिंद ठाकुर बोले-पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी

16 Jul 2026

बेअदबी मामले में पेशी को लेकर सुखबीर बादल का बयान, कहा- हम पकड़ेंगे असली आरोपी

आस्था: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, हमीरपुर शहर में जगह-जगह भव्य भंडारों का आयोजन

Video: पांवटा साहिब में शान से निकली भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा

16 Jul 2026

Khandwa News: मंत्री लोधी बोले-दतिया में प्रचंड मतों से जीतेगी BJP, जनता समझ चुकी कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं

16 Jul 2026

सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए वर-वधू

16 Jul 2026

जिलाधिकारी और एसपी ने राहुल के परिजनों से की मुलाकात

16 Jul 2026

लक्ष्मी सत्संग भवन में भी गूंजे भजन

16 Jul 2026

सहारनपुर: स्टार्ट करते ही स्कूटी में लगी आग, जलकर राख

16 Jul 2026

Muzaffarnagar : छपार टोल प्लाजा पर पूर्व कर्मचारियों का धरना, नौकरी बहाल करने की मांग

16 Jul 2026

Baghpat: बिजली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सांसद के सामने उठाई आवाज, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

16 Jul 2026

सुल्तानपुर में करंट से युवक की मौत का मामला, ठेकेदार ने दिया ढाई लाख का चेक, किया गया अंतिम संस्कार

16 Jul 2026

Video: बंगाणा की बुजुर्ग महिला को विधायक विवेक शर्मा ने भेंट की व्हीलचेयर

16 Jul 2026

Apple Price Boom: भट्टाकुफर मंडी में चौपाल के रॉयल सेब की पेटी 3900 रुपये में बिकी, बागवानों के खिले चेहरे

16 Jul 2026

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ठगी करने वाले 16 शातिर गिरफ्तार

16 Jul 2026

मुजफ्फरनगर: भैंसाली डिपो की रोडवेज बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

16 Jul 2026

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जालंधर तैयार, अंतिम तैयारियों का लिया जायजा

16 Jul 2026

Video: नर्सरी क्लास के बच्चे को सहपाठी मॉनिटर ने थप्पड़ों से पीटा

16 Jul 2026

Ram Katha Dadahu: ददाहू में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ, भजनों पर झूमी मातृशक्ति

16 Jul 2026

Video: चौक से निकली लखनऊ की सबसे बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ

16 Jul 2026

यमुनानगर में स्कूल की जर्जर इमारत में फंदे पर मिला 10वीं का छात्र, छुट्टी के बाद से था लापता

16 Jul 2026

अंबेडकरनगर में हरकत में आई नगर पालिका, तमसा किनारे से हटाया गया कूड़ा

16 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed