Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shivpuri News: Constable assaulted during challan proceedings outside the police station.
{"_id":"697eea5a6327e6c6150054ae","slug":"chaos-outside-the-police-station-during-challan-proceedings-constable-assaulted-head-broken-road-blockade-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-3902256-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: थाने के बाहर चालानी कार्रवाई के दौरान हंगामा, आरक्षक का सिर फोड़ा, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: थाने के बाहर चालानी कार्रवाई के दौरान हंगामा, आरक्षक का सिर फोड़ा, चक्काजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 12:25 PM IST
Link Copied
जिले के रन्नौद थाना के बाहर चालानी कार्यवाही के दौरान हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस द्वारा चालान काटे जाने को लेकर हुए विवाद में एक आरक्षक के साथ मारपीट कर दी गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।घटना के बाद दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार रन्नौद थाना के बाहर वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान मनोज जाटव अपनी कार से कुछ महिला पुरुषों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच कर चालानी कार्रवाई की। चालान काटे जाने पर मनोज जाटव का साला निलेश जाटव बाइक से मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का विरोध करने लगा। विरोध के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आरक्षक अवधेश शर्मा के सिर पर वार किए गए।
वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला और पुरुष आरक्षक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जाटव परिवार ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने पहले मारपीट की, जिसमें उनकी एक महिला और एक मासूम बच्चा भी घायल हुआ। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।