सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi Crime News All the accused of murder were caught

Sidhi News: महिला की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, जादू टोने के शक में की थी वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 06:22 PM IST
Sidhi Crime News All the accused of murder were caught

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहा में जादू-टोने के शक के चलते एक महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतका चिराऊंजिया सिंह पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाकर उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में महिला के पति श्रीमान सिंह, बेटे उदयभान सिंह और पोते पृथ्वीराज सिंह को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमलावरों ने परिवार पर किया बेरहमी से हमला
मृतका की बहू आराधना सिंह के अनुसार, पांच लोगों ने मिलकर उसके ससुराल वालों पर जानलेवा हमला किया। मुख्य आरोपी पुष्पराज, दिलीप, संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह सहित अन्य हमलावर ग्राम मेडरा से आए थे। पहले उन्होंने महिला के लकवाग्रस्त पति श्रीमान सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर उन्हें पास के पिपरहा मोहल्ले में ले जाकर फिर से मारा। आरोपियों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी, उन्होंने महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी निर्ममता से हमला किया।

जादू-टोने के शक में की गई हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों को मृतका चिराऊंजिया सिंह पर जादू-टोने का शक था, जिसके चलते उन्होंने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास और अशिक्षा के कारण ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आती हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ घटना के पीछे के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : Kanpur…एडीजी जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

21 Feb 2025

VIDEO : सत्र के दौरान विधानसभा घेराव के लिए जाती किसानों की ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने रोका

21 Feb 2025

VIDEO : उरई में संदिग्ध हालात में घर में मिला मां और मासूम बेटी का शव

21 Feb 2025

VIDEO : बरेली में निजी बस की टक्कर से चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, बाइक पर सवार थे दोनों

21 Feb 2025

VIDEO : मेरठ में सहमति से मस्जिद को हटाने का कार्य जारी, रैपिड के निर्माण में बन रही थी बाधा

21 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में किसान शुभकरण को भारतीय किसान यूनियन के द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

21 Feb 2025

VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी ने रखी पार्किंग स्थल की नींव

21 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल शिक्षा बोर्ड सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

21 Feb 2025

VIDEO : गांदरबल में BJP ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गुलाम हसन राथर का किया स्वागत

21 Feb 2025

VIDEO : बंगाणा क्षेत्र में बारिश से किसानों-बागवानों के चेहरों पर आई मुस्कान

21 Feb 2025

VIDEO : Gonda: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना, 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा

21 Feb 2025

VIDEO : सुरक्षित पर्यावरण में उत्पादन हो उद्देश्य : राज्यपाल गुरमीत सिंह

VIDEO : करनाल में मेडिकल कॉलेज की दीवार पर उकेरे जा रहे कर्ण, अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण

21 Feb 2025

Alwar: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा ट्रॉला, ट्रक चालक की मौके पर मौत, गंभीर घायल को जयपुर रैफर किया

21 Feb 2025

VIDEO : श्रीनगर में हुई बारिश से डल झील की सड़क के पास का हिस्सा धंसा, लोगों की बढ़ी चिंता

21 Feb 2025

VIDEO : खज्जियार तक मार्ग बहाली का कार्य तेज, सैलानियों को मिलेगी राहत

21 Feb 2025

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारी द्वारा शहर में निकली शोभा यात्रा

21 Feb 2025

VIDEO : Raebareli: राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में लगे पोस्टर, मायावती का अपमान करने का लगाया आरोप

21 Feb 2025

VIDEO : स्कॉर्पियो और बस में टक्कर, आठ श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार; दो की हालत गंभीर

21 Feb 2025

VIDEO : सहपऊ ब्लॉक की थरैरा ग्राम पंचायत से उपचुनाव में मालती यादव प्रधान चुनी गईं

21 Feb 2025

VIDEO : बारामुला में घर में आग लगने से 31 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

21 Feb 2025

VIDEO : बर्फबारी से थम गई कुल्लू-लाहौल की रफ्तार, बीआरओ ने शुरू किया बर्फ हटाने का काम

21 Feb 2025

VIDEO : कपूरथला में बिजली की दुकान में घुसा दी कार, महंगा शीशा तोड़ फरार

21 Feb 2025

VIDEO : डीडीयू में अयोध्या परिक्षेत्र के इतिहास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ

21 Feb 2025

VIDEO : चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में बिछी बर्फ की चफेद चादर

21 Feb 2025

VIDEO : पीलीभीत में हमलावरों ने घर में घुसकर की महिला की हत्या, पति गंभीर घायल

21 Feb 2025

VIDEO : चंदौली में बैरिकेडिंग से टकराई यात्रियाें से भरी बस, 24 से अधिक जख्मी

21 Feb 2025

VIDEO : करनाल दयाल सिंह कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

21 Feb 2025

VIDEO : संतकबीरनगर जेल में कैदियों ने संगम के जल से किया स्नान

21 Feb 2025

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये!

21 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed