Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tiger seen in Magadhi Zone of Bandhavgarh Tiger Reserve faces of tourists blossomed with joy
{"_id":"63b14f9fcc9fb1255049ad4b","slug":"tiger-seen-in-magadhi-zone-of-bandhavgarh-tiger-reserve-faces-of-tourists-blossomed-with-joy","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नया साल मनाने बांधवगढ़ पहुंचे पर्यटक, बाघ को देख खिले चेहरे, रोमांचित कर देने वाला नजारा कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नया साल मनाने बांधवगढ़ पहुंचे पर्यटक, बाघ को देख खिले चेहरे, रोमांचित कर देने वाला नजारा कैमरे में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 03:16 PM IST
नया साल मनाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। सैलानी जंगल सफारी में प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वन्य प्राणियों के दीदार का मजा ले रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को मगधी जोन में गए पर्यटकों को बाघ का दीदार हुआ और कुछ इस तरह दीदार हुए की पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने इसका वीडियो भी बनाया। मगधी जोन में पर्यटकों के जिप्सी के बगल से बाघ आराम के साथ सैर कर रहा था। और थोड़ी दूर के बाद सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। पर्यटक बाघ को देखकर खुशी से झूम उठे। बाघ के इस दृश्य की चर्चा लगातार पूरे क्षेत्र में हो रही है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों कोर और बफर दोनों ही जोन में टिकट बुकिंग फुल चल रही है। उसके बाद भी जिन पर्यटकों को सफारी मिल रही है। वह पूरे उत्साह के साथ सफारी का मजा उठा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।