सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Car and bike collided head-on, two people died and one was injured.tikamgarh news

MP: आरटीओ के पास कार व बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत; महिला गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 07:34 PM IST
Car and bike collided head-on, two people died and one was injured.tikamgarh news
टीकमगढ़ के मऊरानीपुर रोड पर मंगलवार की देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना रात करीब 10:30 बजे आरटीओ ऑफिस के पास हुई, जब एक बाइक और सामने से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बजरंग खेरा गांव से एक शादी समारोह में खाना बनाकर वापस टीकमगढ़ लौट रहे थे। बाइक पर कुंजी रैकवार वाहन चला रहे थे, जबकि पीछे प्रेम प्रजापति और एक अन्य महिला सवार थीं। जैसे ही वे आरटीओ कार्यालय के समीप पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे कुंजी रैकवार और पीछे बैठे प्रेम प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल हुई महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक दोनों टीकमगढ़ शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और शादी समारोहों में खाना बनाने का कार्य करते थे।

ये भी पढ़ें- Indore: मुस्लिम समाज धार भोजशाला के सर्वे को हाईकोर्ट में देगा चुनौती, याचिका लगाने की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक प्रेम प्रजापति के बेटे लखन प्रजापति ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मऊरानीपुर रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे हाईकोर्ट, अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई

25 Feb 2026

अयोध्या में दशरथ महल में फूलों की होली का अनुपम उत्सव

25 Feb 2026

अमेठी में रंगदारी देने से मना करने पर हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

25 Feb 2026

Kullu: समस्याओं को लेकर डीसी से मिले जरी क्षेत्र के लोग

25 Feb 2026

बहादुरगढ़ के छारा में एनएसएस शिविर में रैली निकालकर दिया प्लास्टिक मुक्त गांव का

विज्ञापन

सोनीपत में भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों ने निकाला जुलूस, सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज

25 Feb 2026

VIDEO: नंदगांव के हुरियारों का उत्साह देखें, जानें कैसे होगी लठामार होली

25 Feb 2026
विज्ञापन

इंडियन एयर फोर्स और वीकेंड क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ मुकाबला

25 Feb 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी

25 Feb 2026

VIDEO: नंद बाबा के आंगन में लठामार होली से पहले रसिया गायन, देखें वीडियो

25 Feb 2026

भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

25 Feb 2026

कांग्रेस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती पर दर्ज केस को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

25 Feb 2026

वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ आयोजन

25 Feb 2026

कच्ची के धंधे पर ग्रामीणों का धावा, 70 टीन लहन बरामद- 27 लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

25 Feb 2026

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयाेजन

25 Feb 2026

जाति विशेष के नाम से फिल्म पर विरोध प्रदर्शन शुरू

25 Feb 2026

शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में सपा ने की मांग, दोषियों को मिले फांसी की सजा

25 Feb 2026

Bareilly: थाने के गेट पर डिलीवरी बॉय ने किया आत्मदाह का प्रयास, मामले की जांच शुरू

25 Feb 2026

बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की श्रद्धांजलि सभा हुई, इनेलो नेता अभय चौटाला पहुंचे

VIDEO: ब्रज की होली का आनंद तो देखिए, अमेरिका से नंदगांव पहुंचे दंपती; भक्ति के रंग में रंगने के लिए तैयार

25 Feb 2026

गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ, कक्षा 11वीं की परीक्षा निरस्त, वन विभाग की टीम मौके पर

25 Feb 2026

औरैया: अनियंत्रित ट्रैक्टर रोडवेज बस से भिड़ा, हाईवे पर डंपर की लापरवाही से हादसा

25 Feb 2026

उज्जैन पहुंचीं राजस्थान की पूर्व सीएम: वसुंधरा राजे ने महाकाल के किए दर्शन, कहा; सुख-दुख में साथ रहते हैं बाबा

25 Feb 2026

तरनतारन में मुठभेड़ में सरपंच हरबिंदर हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी घायल

25 Feb 2026

Kullu: दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन

25 Feb 2026

VIDEO: 'खबर करियौ रसिया आयौ' नंदगांव से बरसाना तक लठामार होली का ऐलान, गुलाल में सराबोर हुआ ब्रज

25 Feb 2026

आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी जर्जर, प्लास्टर गिरने से लोग चोटिल; गंदे पानी से लेकर बेसमेंट में लीकेज से परेशान

25 Feb 2026

Bilaspur: क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जापान के विशेषज्ञों की टीम ने किया दौरा

25 Feb 2026

Hamirpur: चकमोह पंचायत के तहत 16 वर्ष बाद भी नहीं हो पाई सड़क की मरम्मत

कानपुर: नाइट ड्यूटी पर गया था कृष्ण, सुबह ट्रैक पर मिला रक्तरंजित शव; भाई ने लगाया हत्या का आरोप

25 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed