{"_id":"66e5744a822d12fe0201edca","slug":"congress-handed-over-a-memorandum-to-sdm-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2104308-2024-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, फसलें खराब होने पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, फसलें खराब होने पर जताई चिंता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 05:56 PM IST
टीकमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले की फसलें खराब होने के चलते मुआवजे की मांग को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम टीकमगढ़ एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। टीकमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन साहू के नेतृत्व में 10-15 कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार की दोपहर टीकमगढ़ कलेक्टररेट पहुंचे और एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा गया है।
ज्ञापन में मांग की गई है बरसात के मौसम में बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में सोयाबीन और तिलहन की फैसले नष्ट हो गई हैं, जिनका शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाये। बुंदेलखंड का कई वर्षों से किसान परेशान है। इस वर्ष फसलें खराब होने के कारण वह लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है, इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह मुआवजा दे और उनकी सहायता के लिए एक निश्चित धनराशि उपलब्ध कराये। इसके साथ ज्ञापन में कहा गया है कि राहुल गांधी द्वारा किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर नीति निर्धारण करने की मांग उठाई जा रही है, जिसके चलते किसानों को समर्थन मूल्य पर एक निश्चित राशि उपलब्ध कराई जाए जिससे कि किसान परेशान ना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।