सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal Awoke at 4 AM to Bless Devotees, Appeared with Sun, Moon and Tilak Adorned

Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने चार बजे जागे बाबा महाकाल, सूर्य चंद्र और तिलक लगाकर दिए दिव्य दर्शन

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2025 07:35 AM IST
Ujjain News: Baba Mahakal Awoke at 4 AM to Bless Devotees, Appeared with Sun, Moon and Tilak Adorned
अश्विन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर नवरात्रि के दौरान आज बुधवार सुबह भस्म आरती में बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने इष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार किया तो वहीं बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अश्विन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि वार बुधवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का देवी स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और मुंड माला धारण कराई। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। 

ये भी पढ़ें: MP News : इंदौर ट्रक हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, नौ पुलिसकर्मी निलंबित; प्रशासन की लापरवाही पर अदालत नाराज

आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में मस्तक पर सूर्य, चंद्र और तिलक लगाया गया। इन दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

राजसी ठाठ-बाट से निकाली उमा माता की सवारी

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 17 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित उमा सांझी महोत्सव के बाद परंपरानुसार अश्विन शुक्ल द्वितीया चंद्र दर्शन के दिन शाम 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की भांति वर्ष में एक बार निकलने वाली उमा माता की सवारी राजसी ठाठ-बाट से निकाली गई।

सवारी के पूर्व सभा मंडप में पूजन-अर्चन के पश्चात श्री उमा माता की पालकी नगर भ्रमण हेतु रवाना हुई। जैसे ही पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने सलामी अर्पित की। तत्पश्चात पालकी नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान कर गई।

ये भी पढ़ें: एक मां की सिस्टम से लड़ाईः मेरी बेटी को चूहे खा गए, पैसे नहीं इंसाफ चाहिए, साहब को जेल भेजो

सवारी मार्ग में पालकी में विराजित उमा माता की रजत प्रतिमा, डोल रथ पर गरुड़ पर विराजमान माताजी की पीतल प्रतिमा तथा भगवान श्री महेश के दर्शनों का श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु दर्शन हेतु उमड़े रहे। 

सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री महाकाल चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नईसड़क, कंठाल, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक, मोढ़ की धर्मशाला, रामानुज कोट होते हुए क्षिप्रा तट पर पहुंची। यहां जवारे एवं संजा विसर्जन तथा पूजन संपन्न हुआ। इसके उपरांत सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार एवं महाकाल रोड होते हुए पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rishikesh: भक्तों पर हुए मुकदमे से बचाने श्री राम चले थाने...रामलीला की वेशभूषा में दिया धरना, विभीषण हुए बेहोश

24 Sep 2025

मुठभेड़ में तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल समेत नौ असलहे हुए बरामद

23 Sep 2025

सड़क हादसे में बाइक सवार नवविवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

23 Sep 2025

रामलीला महोत्सव में श्रीराम के जन्म की पावन लीला का मंचन

23 Sep 2025

Banswara News: परमाणु बिजलीघर के विस्थापितों का धरना प्रदर्शन, सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

23 Sep 2025
विज्ञापन

परिवार का बहिष्कार होने पर मानसिक रूप से परेशान कांस्टेबल ने की आत्महत्या

23 Sep 2025

बिटिया के हाथों में बेली, पहली रोटी... आशाएं जुगनू जैसी

23 Sep 2025
विज्ञापन

दिल्ली में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

23 Sep 2025

मोहना गांव में अलग से अदालत चलाए जाने को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

23 Sep 2025

नूंह में सेवा पखवाड़े के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

23 Sep 2025

प्राधिकरण अफसरों, पुलिस ने विरोधियों को हटाकर एक साथ चलवाए चार बुलडोजर

23 Sep 2025

बिल्डिंग मेटेरियल कारोबारी ने दरोगा पर पीटकर 26 हजार छीनने का लगाया आरोप

23 Sep 2025

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 25 सितंबर को अलीगढ़ में, दीन दयाल अस्पताल में लगेगा चिकित्सा शिविर, प्रेरणा द्वार का होगा लोकार्पण

23 Sep 2025

VIDEO: भारतीय किसान यूनियन स्वराज का कार्यालय बुलडोजर से कराया ध्वस्त

23 Sep 2025

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान...छात्रा बनी एक दिन के लिए वार्डन

23 Sep 2025

VIDEO: मिशन शक्ति 5.0 अभियान...एक दिन की एसडीएम बन ईशा ने सुनीं समस्याएं

23 Sep 2025

VIDEO: मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में जलेसर के छात्र-छात्राओं ने जीते 11 मेडल

23 Sep 2025

VIDEO: एका में धूमधाम से निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात

23 Sep 2025

VIDEO: पटाखों की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

23 Sep 2025

VIDEO: दो करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर की मां भी थी गैंग में शामिल

23 Sep 2025

VIDEO: इशारों से मूक बधिर पीड़ितों की भाषा समझेंगे पुलिसकर्मी

23 Sep 2025

VIDEO: महाराजा अग्रसेन जयंती...धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

23 Sep 2025

VIDEO: गंगा की धारा का कटान ग्रामीणों को कर रहा भयभीत

23 Sep 2025

Rampur Bushahr: रामपुर में किया जा रहा रामलीला का मंचन

23 Sep 2025

रामलीला में रावण वेदवती संवाद का मंचन

23 Sep 2025

मिशन चढ़दी कला में उद्योगपतियों ने किया 6 करोड़ का योगदान

Barwani News: दस फीट का अजगर निगल गया बकरी के दो बच्चे, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा तो उगल दिया

23 Sep 2025

दुर्गियाना मंदिर में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी, पुलिस को शिकायत

23 Sep 2025

Sikar News: प्रिंसिपल के तबादलों पर सरगर्मी बढ़ी, डोटासरा बोले- राजनीतिक दुर्भावना में किए ट्रांसफर

23 Sep 2025

Sheopur News: खाद की किल्लत को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, चार घंटे के लिए राष्ट्रीय मार्ग पूरी तरह रखा ठप

23 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed