बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhasma Aarti: Mahakal Adorned With Puja Offerings, Sacred Ash Applied, Skulls Garland Worn Amid

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल का पूजन सामग्री से हुआ विशेष श्रृंगार, गले में मुंडमाला पहनकर दिए दिव्य दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 07:54 AM IST
Bhasma Aarti: Mahakal Adorned With Puja Offerings, Sacred Ash Applied, Skulls Garland Worn Amid

उज्जैन। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी पर आज रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्त देर रात से ही कतार में लगकर अपने आराध्य देव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह चार बजे जागे। उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि एवं गुप्त नवरात्रि के अवसर पर आज रविवार सुबह 4 बजे भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया।

इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर हरि-ॐ का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में श्रृंगार किया तथा कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। फिर झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का श्रृंगार पूजन सामग्री से किया गया। इन अलौकिक दर्शनों का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। इस दौरान मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- NCTE Action: मध्य प्रदेश के चार बीएड कॉलेजों की जांच क्यों करा रहा एनसीटीई? बनाई गई समिति, जानें क्या हैं आरोप

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भदोही में जमीन कब्जाने के लिए बुजुर्ग को फंसाने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

19 Jul 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम ने महिला के सामने जोड़े हाथ, मरीज की बदलवाई चादर

19 Jul 2026

VIDEO: नागरी प्रचारिणी सभा के स्थापना दिवस समारोह में गायन की दी प्रस्तुति

19 Jul 2026

VIDEO: संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत, जेई निलंबित, पांच पर प्राथमिकी

19 Jul 2026

Meerut: चित्रों में प्रकृति, कदमों में उमंग... बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल, यादगार रही अमर उजाला की फंटास्टिक शाम

19 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: नन्हे-मुन्नों व युवतियों ने कैटवॉक कर बटोरीं तालियां

18 Jul 2026

कानपुर: भारत विकास परिषद की ओर से कार्यशाला का आयोजन, सेवा और संस्कार पर दिया जोर

18 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: इनरव्हील क्लब की ओर से अधिष्ठापन समारोह का आयोजन, रेनू अध्यक्ष, सचिव बनीं चारू

18 Jul 2026

कानपुर: गेट पास की समय सीमा में हो सकती बढ़ोत्तरी, मंडी परिषद के अधिकारियों संग व्यापारियों ने की बैठक

18 Jul 2026

कानपुर: श्री झूलेलाल मंदिर में धार्मिक आयोजन, चालीहा महोत्सव में भजनों पर झूमे भक्त

18 Jul 2026

कानपुर: आशा ताई के गीतों से सजी सुरमयी शाम, झूम उठे श्रोता

18 Jul 2026

कानपुर: एसटीएफ ने 171 कछुओं के साथ तस्कर दबोचा

18 Jul 2026

राहुल गांधी तक पहुंचा धक्का-मुक्की का मामला, राजेंद्र पाल गौतम ने जारी किया वीडियो

18 Jul 2026

Munger News: आधे घंटे अंधेरे में डूबा रहा मॉडल सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, फ्लैशलाइट में हुआ मरीजों का इलाज

18 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा में हिंडन का जलस्तर बढ़ा: 200 मीटर अंदर कॉलोनियों में भरा पानी; डूबे घर कराए खाली-तैनात की टीमें

18 Jul 2026

कानपुर: चलती बाइक से कूद युवक ने गंगा में लगाई छलांग

18 Jul 2026

नौकरी मिलने के बाद भी अपनी खेलभूमि नहीं भूले खिलाड़ी

18 Jul 2026

एनजीटी का यमुना बाढ़क्षेत्र में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण पर सख्त रुख, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

18 Jul 2026

एनजीटी का सख्त रुख, यमुना बाढ़क्षेत्र में अवैध डेयरियों और अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

18 Jul 2026

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, गलत आचरण के आरोप में दो जिला जज निलंबित

18 Jul 2026

दिल्ली में मानसून की उम्मीदों पर गर्मी का पहरा, उमस और लू से लोग बेहाल

18 Jul 2026

गाजियाबाद: श्री महाकाली पीठ हनुमत धाम में शुरू हुआ 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

18 Jul 2026

Video: केंद्रीय रेल मंत्री ने वर्चुअली किया रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ

18 Jul 2026

Video: पालिका बोर्ड बैठक की हंगामेदार शुरुआत

18 Jul 2026

Video: शनिवार को हुई बोर्ड बैठक बेनतीजा सम्पन्न हुई

18 Jul 2026

Video: ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र का अपहरण, थार में बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने पीछा कर छुड़ाया

18 Jul 2026

कैथल के जवेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

18 Jul 2026

नोएडा: निठारी आईटीआई में 11 ट्रेडों में दाखिले शुरू, 450 सीटों पर नए छात्रों को मिलेगा मौका

18 Jul 2026

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार पर सख्ती: नए पुलिस कमिश्नर का सख्त संदेश क्यों अहम? देखिए विशेष रिपोर्ट

18 Jul 2026

कानपुर: चकेरी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा

18 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed