बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   During Bhasma Aarti, Baba Mahakal Appears Entire Family Devotees Lord Shiva, Goddess Parvati and Lord Ganesha

Ujjain: भस्म आरती में अद्भुत श्रृंगार! बाबा महाकाल के मस्तक पर दिखा पूरा परिवार, भक्त हुए भाव-विभोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 07:28 AM IST
During Bhasma Aarti, Baba Mahakal Appears Entire Family  Devotees Lord Shiva, Goddess Parvati and Lord Ganesha

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के चार बजे से पहले ही हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और देर रात से कतार में लगकर बाबा महाकाल के दर्शन का इंतजार करते रहे। जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा परिसर "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंज उठा।

सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, पंचामृत से हुआ जलाभिषेक

मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे विधि-विधान के साथ भस्म आरती शुरू हुई। सबसे पहले वीरभद्र से आज्ञा लेने की परंपरा निभाई गई। इसके बाद मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया।

इसके बाद भगवान महाकाल का जल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से अभिषेक किया गया। पूजा के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर "हरि ओम" का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया और कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया।

महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से चढ़ाई गई भस्म

श्रृंगार के बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर पवित्र भस्म अर्पित की गई। इसके बाद झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

आज के श्रृंगार की रही विशेषता

सोमवार की भस्म आरती में बाबा महाकाल का श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस बार बाबा के मस्तक पर पूरे परिवार का स्वरूप सजाया गया, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को हुए। इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए।

मान्यता: भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में देते हैं दर्शन

धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसी कारण भस्म आरती को महाकाल मंदिर की सबसे विशेष और दिव्य आरती माना जाता है।

महाकाल मंदिर में आरतियों का समय

  • भस्म आरती: सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक

  • दद्योदक आरती: सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक

  • भोग आरती: सुबह 10:00 बजे से 10:45 बजे तक

  • संध्या पूजन: शाम 5:00 बजे से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती: शाम 7:00 बजे से 7:45 बजे तक

  • शयन आरती: रात 10:30 बजे से 11:00 बजे तक

शरद पूर्णिमा तक लागू रहेगा बदला हुआ समय

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन के अनुसार, मंदिर में आरतियों का संशोधित समय आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक प्रभावी रहेगा। श्रद्धालु इसी समय-सारिणी के अनुसार बाबा महाकाल के दर्शन और आरती में शामिल हो सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

26 Jul 2026

खुशी के लिए निकले थे, पहुंची मौत की सूचना, जानिए कैसे हुआ हादसा

26 Jul 2026

कानपुर: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

26 Jul 2026

कानपुर: जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

26 Jul 2026

Shivpuri News: नरवर किला तोप चोरी कांड में सफलता, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त

26 Jul 2026
विज्ञापन

रामगढ़ताल में आपस में टकराई दो बोट, युवक की मौत, 2 घायल

26 Jul 2026

लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर चला अभियान

26 Jul 2026
विज्ञापन

लखनऊ: पीजीआई में हुआ उत्तर भारत का पहला हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो प्रत्यारोपण; पिता ने दिया बोन मैरो

26 Jul 2026

मुजेसर गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

26 Jul 2026

जूडो में फरीदाबाद के युवा खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए हुए चयनित

26 Jul 2026

लखनऊ: गर्ल्स हॉस्टल में मिला छात्र, भीड़ ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पीटा

26 Jul 2026

रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ने वाले RI को बीच सड़क पर रोका, थप्पड़ मारने का आरोप

26 Jul 2026

दक्ष प्रजापति जयंती: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने को कहा

26 Jul 2026

किठवाड़ी में कार्यकर्ताओं संग 'मन की बात', मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं से की राष्ट्रसेवा की अपील

26 Jul 2026

Bareilly: ट्रेन से कटकर ट्रक चालक और क्लीनर की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप, हंगामा

26 Jul 2026

कानपुर: स्वामी जगन्नाथ की विदाई रथयात्रा निकाली, पुष्प वर्षा संग जगह-जगह हुआ स्वागत

26 Jul 2026

कानपुर: इस्कॉन मंदिर में नन्हे भक्तों ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

26 Jul 2026

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार; VIDEO

26 Jul 2026

जमीनी विवाद में दबंगई: नागौर में दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला, वारदात CCTV में कैद

26 Jul 2026

मृतक का दोस्त लवकुश बोला, अव्यान कहां गया

26 Jul 2026

पटौदी में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई

26 Jul 2026

पटौदी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का हुआ आयोजन

26 Jul 2026

फरीदाबाद में मिट्टी धंसने से जेसीबी चालक की मौत

26 Jul 2026

29 कंपनी खोलकर तीन साल से फर्जी इनवाइस पर 200 करोड़ का चूना

26 Jul 2026

दुकान में घुसकर अधेड़ पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला

26 Jul 2026

नायब सिंह सैनी: केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल जैसे अपराधों पर कठोर कानूनी व्यवस्था लाने जा रही है

कानपुर: कवयित्री डॉ. लता कादम्बरी की पुस्तक दो आइने का हुआ विमोचन

26 Jul 2026

निवाड़ी में विकास की सौगात: सीएम यादव ने दी करोड़ों की सौगात, नई घोषणाओं से जिले को मिली विकास की नई पहचान

26 Jul 2026

गुरुग्राम: सीएनजी पंप पर युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

26 Jul 2026

औरैया: सावन में देवकली मंदिर में उमड़ेगी भीड़, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed