Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: A man blocked the highway by placing his household belongings on the road.
{"_id":"6984418dfb69005c3202b60c","slug":"fired-from-job-he-blocked-highway-by-placing-household-goods-it-know-what-happened-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3917870-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नौकरी से निकाला तो घर का सामान हाईवे पर रखकर लगा दिया जाम, कलेक्टर के आश्वासन पर खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नौकरी से निकाला तो घर का सामान हाईवे पर रखकर लगा दिया जाम, कलेक्टर के आश्वासन पर खुला रास्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 02:41 PM IST
नौकरी से निकालने और परिवार के साथ मारपीट करने से नाराज एक परिवार के लोगों ने गुरुवार सुबह देवास रोड हाईवे पर घर का सामान रखकर जाम लगा दिया। अचानक लगे जाम के कारण काफी देर तक वाहन चालक परेशान होते नजर आए। देवास रोड पर लगे जाम की जानकारी लगते ही तुरंत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जाम करने वाले परिवार की फरियाद सुनकर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यह जाम खुल सका है।
रामदयाल प्रजापत निवासी खातेगांव की किडनी खराब है और वह पिछले दो वर्ष से अस्पताल परिसर में ही झोंपड़ी बनाकर रह रहा था। अस्पताल प्रबंधन कई बार उसे झोपड़ी हटाने का बोल चुका था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर अस्पताल के कर्मचारी से रामदयाल की कहासुनी हुई और प्रबंधन ने परिवार का सामान सड़क पर फेंकते हुए उन्हें परिसर से निकाल दिया। बस इसी बात से नाराज रामदयाल ने अपनी पत्नी द्वारिका और बच्चों के साथ उज्जैन-देवास हाईवे का रास्ता रोक दिया।
जाम के कारण सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए। आखिर कलेक्टर की समझाइश के बाद जाम खुल सका। जाम करीब 45 मिनट लगा रहा। रामदयाल का आरोप है कि पत्नी के साथ मारपीट की गई है। रामदयाल का कहना है कि पहले भी अस्पताल प्रबंधन ने उसे हटाने की कोशिश की थी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, पर अस्पताल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।