उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार की शाम एक युवक हाथों में अपनी बेटी को लेकर घुटनों के बल बाबा महाकाल की जय-जयकार करते हुए नंदी हॉल की ओर बढ़ रहा था। यह दृश्य देखकर मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड ही नहीं, बल्कि श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। युवक घुटनों के बल नंदी हॉल पहुंचा, जहां उसने बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर वहां से चला गया।
ये भी पढ़ें:
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 17 मई तक बदला रहेगा एमपी का मौसम
दरअसल, आज से लगभग पांच साल पहले इंदौर निवासी संदीप पांडे और जया का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ था, लेकिन घर में कोई किलकारी न गूंजने से संदीप और जया दोनों ही परेशान थे। संतान की चाह में पति-पत्नी बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे, उन्होंने दर्शन कर बाबा महाकाल से मन्नत मांगी कि अगर उनके घर बेटी का जन्म हुआ तो व घुटनों के बल चलकर दर्शन करने आएगा। बाबा महाकाल की कृपा से संदीप के घर बेटी विजया ने जन्म लिया। इसके बाद वह अपनी मन्नत पूरी करने के लिए मंदिर पहुंचा, जहां उसने घुटनों के बल चलकर मंदिर के प्रवेश द्वार से नंदी हॉल तक बेटी विजया को हाथ में लेकर मन्नत पूरी की।
ये भी पढ़ें:
बोरी में मिली युवक की सिर कटी लाश, हाथ-पैर भी काटे, ‘मंजू’ टैटू से पहचान का प्रयास, जांच जारी
सुरक्षाकर्मियों ने नियमों का हवाला देकर की थी मनाही
बताया जाता है कि जब संदीप पांडे बाबा महाकाल के दर्शन करने और मन्नत पूरी करने मंदिर पहुंचे तो पहले सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नियमों का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया था। लेकिन, यह बात मन्नत पूरी करने की थी, इसलिए सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने संदीप का सहयोग किया। इसी कारण शंख द्वार से नंदी हॉल तक संदीप घुटनों के बल पहुंच सके। इस दौरान उनकी पत्नी जया बैरिकेड के बाहर से बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं। पति-पत्नी और बच्ची ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर मन्नत पूरी की।