Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Muslim youth roaming around Hindu girl; Hindu extremists caught handed police.
{"_id":"6996d647d528f171670a74d4","slug":"muslim-youth-roaming-around-hindu-girl-hindu-extremists-caught-handed-police-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3968661-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: हिमाचल की हिंदू लड़की लेकर घूम रहा था दिल्ली का मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन के लोगों ने किया ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: हिमाचल की हिंदू लड़की लेकर घूम रहा था दिल्ली का मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन के लोगों ने किया ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 05:53 PM IST
उज्जैन की एक होटल में हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है। बजरंग दल ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बता दें कि बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह को गुरुवार सुबह जानकारी लगी थी कि दिल्ली में रहने वाले एक मुस्लिम युवक अपने साथ एक हिंदू लड़की को लेकर एक होटल में रुका हुआ है। संगठन के कार्यकर्ता बताई गई होटल पर पहुंचे जहां उन्होंने उक्त युवक को पकड़ा और जब उससे बात की तो उन्हें मिली सूचना पूरी तरह सही मिली। तत्पश्चात युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे की कार्रवाई अब पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि दिल्ली में रहने वाला नसीम नामक युवक आज हिमाचल प्रदेश में रहने वाली एक युवती के साथ उज्जैन पहुंचा था। जहां वह एक होटल में युवती के साथ ठहरा हुआ था। सुबह महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए लेकिन युवक यहां नहीं गया था। सुबह बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह को इस बारे में सूचना मिली जिसके बाद वह होटल पर पहुंचे थे जहां उन्होंने युवक नसीम को पकड़कर जब उससे पूछताछ की तो पूरा मामला सही सामने आया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा युवक के साथ मारपीट भी की गई, फिर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई - टी आई
इस पूरे मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा युवक को पकड़कर हमारे सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे मामले में जांच की जा रही है इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
मोबाइल से मिले डाटा की भी होगी जांच
बताया जाता है कि हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नसीम को पकड़ने के साथ ही जब उसके मोबाइल को चेक किया तो उसमें कई लड़कियों के न्यूड फोटो और वीडियो मिले हैं। पुलिस इस पूरा मामले में जांच करने के साथी मोबाइल से मिले डाटा की भी जांच कर रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि नसीम ने लव जिहाद करते हुए कितनी लड़कियों को फंसा रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।