Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain RPF and GRP police were going to salute him when they saw stars upside down on uniform arrested
{"_id":"66ae44994ffc3ccb9f0d1a67","slug":"salute-to-the-rpf-and-grp-police-when-they-saw-the-inverted-star-on-their-uniform-they-were-arrested-know-what-is-the-matter-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1960345-2024-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain: RPF और GRP करने वाली थी जिसे सलाम...वर्दी पर उल्टे स्टार देखे तो कर लिया गिरफ्तार, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: RPF और GRP करने वाली थी जिसे सलाम...वर्दी पर उल्टे स्टार देखे तो कर लिया गिरफ्तार, जानें मामला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 03:04 PM IST
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर को आरपीएफ और जीआरपी पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी उन्हें पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति पास आते हुए दिखाई दिया। क्योंकि वर्दी पर कुछ स्टार लगे हुए थे। इसीलिए आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवान पास आने वाले व्यक्ति को सेल्यूट करने वाले थे। लेकिन जब यह व्यक्ति पास आया और उसकी वर्दी पर लगे स्टार उल्टे दिखाई दिए तो पुलिस समझ गई कि यह व्यक्ति असली नहीं है और जब उससे पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला।
बताया जाता है कि नई दिल्ली में रहने वाला पारस सक्सेना उम्र 24 वर्ष दिल्ली से ट्रेन में बैठकर उज्जैन आया था। जहां उसने सब इंस्पेक्टर की वर्दी में पूरा उज्जैन घुमा। बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद वह फिर दिल्ली के लिए जाने ही वाला था कि तभी जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के चेकिंग अभियान में फंस गया। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि पारस सक्सेना पर हमारा शक उस समय हुआ, जब उसने जो वर्दी पहन रखी थी। उस पर उल्टे स्टार लगे हुए थे। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने यह कबूल लिया कि वह उज्जैन किसी को ठगने नहीं बल्कि यह वर्दी पहनकर यहां घूमने आया था।
इस वर्दी को पहनने से न तो उसकी रेलवे टिकट लगी और न ही महाकाल मंदिर में उसे बाबा महाकाल के दर्शन करने में उसे किसी प्रकार की रोकटोक का सामना करना पड़ा। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि पारस सक्सेना की तलाशी के दौरान उसके पास से एक गृह मंत्रालय का आई कार्ड और एक नकली वॉकी टॉकी भी मिला है। विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।