Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain dispute over parking led restaurant owners assaulting threatening kill woman.
{"_id":"69a7e402d71fe4cccf0c4f28","slug":"ujjain-dispute-over-parking-led-restaurant-owners-assaulting-threatening-kill-woman-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4015549-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में पार्किंग को लेकर विवाद, भोजनालय संचालकों ने महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में पार्किंग को लेकर विवाद, भोजनालय संचालकों ने महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 03:46 PM IST
Link Copied
महाकाल दर्शन करने आए जयपुर निवासी परिवार के साथ से मारपीट का मामला सामने आया है। नृसिंह घाट के पास वाहन खड़ा करने को लेकर दो युवकों ने पहले 50 रुपये पार्किंग के नाम पर मांगे, फिर गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर के प्रताप नगर, सांगानेर क्षेत्र निवासी नितिन चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी गीतिका बच्चे और साली सुशीला शर्मा आए थे। उन्होंने 3 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी महिंद्रा थार (RJ-45-CV-8304) नृसिंह घाट ब्रिज के पास स्थित सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की और परिवार के साथ घाट पर चले गए। शिकायत में बताया गया है कि रात करीब 9:35 बजे जब वे वापस वाहन के पास पहुंचे तो भोजनालय के अंदर से दो युवक बाहर आए। दोनों ने महेंद्र और महेश माली ने कहा कि रेस्टोरेंट के सामने गाड़ी खड़ी की है और पार्किंग के 50 रुपये देने होंगे। श्रद्धालु ने भुगतान का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उनकी पत्नी और बेटे के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। परिवार की एक महिला सदस्य ने भी घटना देखने की बात कही है। आरोपियों ने खुद को सगे भाई बताते हुए भोजनालय का संचालक बताया और भविष्य में वाहन खड़ा करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। देर रात परिवार महाकाल थाने गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर प्रकरण कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।