सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain reverberated chants of 'Anand Bhayo Jai Shri Mahakaal Ki', Chief Minister played Damru and cymbals

Ujjain News: उज्जैन में निकली भगवान महाकालेश्वर की भाद्रपद की अंतिम राजसी सवारी, हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 09:30 PM IST
Ujjain reverberated chants of 'Anand Bhayo Jai Shri Mahakaal Ki', Chief Minister played Damru and cymbals
भगवान श्री महाकालेश्वर की भाद्रपद माह की अंतिम और राजसी सवारी सोमवार को पूरे वैभव, परंपरा और श्रद्धा के साथ निकाली गई। रजत पालकी में विराजमान होकर भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर जब नगर भ्रमण पर निकले तो संपूर्ण उज्जैन नगरी "जय महाकाल" के उद्घोष से गूंज उठी। हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को आतुर दिखे और सड़कों पर भक्तिभाव उमड़ पड़ा।

राजसी सवारी के दौरान भगवान महाकाल ने छह स्वरूपों में दर्शन दिए। रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट मुखारविंद और सप्तधान मुखारविंद स्वरूप में भक्तों ने भगवान के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने की पूजा, बजाया डमरु और झांझ

सवारी शुरू होने से पहले मंदिर के सभा मंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन मुख्य पुजारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी विधिवत पूजा कर आरती में हिस्सा लिया। सवारी मार्ग में वे भक्तों के साथ शामिल हुए और डमरु व झांझ बजाकर भक्ति में रंग घोल दिया।

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप इस वर्ष भी भगवान की सवारी पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। लगभग 500 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से रजत पालकी और श्रद्धालुओं पर पुष्प अर्पित किए गए। पालकी के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर पुलिस बल ने भगवान महाकाल की पालकी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?

भक्ति और संस्कृति का संगम

सवारी में 70 से अधिक भजन मंडलियां, साधु-संत, विभिन्न बैंड दल और श्रद्धालु शामिल हुए। भजन मंडलियों ने सवारी मार्ग में भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं, जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दलों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग बिखेरा। इनमें अनूपपुर का गुदुमबाजा नृत्य, हरदा का डंडा नृत्य, बालाघाट का बैगा करमा नृत्य और ओडिशा का श्रृंगारी लोक नृत्य शामिल रहा। परंपरानुसार भगवान महाकाल की सवारी रामघाट पहुंची, जहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और हर ओर "जय श्री महाकाल" के जयकारे गूंजते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: खाद किल्लत पर सपा हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

18 Aug 2025

पुलिसिया कार्य प्रणाली को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

18 Aug 2025

बारिश से उखड़ी गोमती नगर से लोहिया पथ की सड़क को किया गया दुरुस्त

18 Aug 2025

लखनऊ में संगीत नाटक अकादमी में संपदा कार्यक्रम का आयोजन

18 Aug 2025

बुलंदशहर की खानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, स्कूल में फंसे बच्चों को घर तक पहुंचाया

18 Aug 2025
विज्ञापन

लखनऊ में आसमान में छाए बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत

18 Aug 2025

Meerut: संगीत सोम बोले, फौजी को पीटना बर्दाश्त नहीं, तत्काल हो कार्रवाई

18 Aug 2025
विज्ञापन

13 करोड़ से बनी नहरिया रोड पर टूटी मुख्य पाइपलाइन, जलभराव से सड़क की दुर्दशा

18 Aug 2025

सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच चाकूबाजी, एक छात्र की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO

18 Aug 2025

VIDEO: कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, छात्र अरविंद यादव बने विजेता

18 Aug 2025

MP News: छतरपुर में 61 लाख की लूट का खुलासा, एटीएम फ्रेंचाइजी संचालक ने खुद ही रची साजिश

18 Aug 2025

Delhi Flood News: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

18 Aug 2025

Faridabad Flood News: फरीदाबाद में भी अलर्ट, यमुना के बढ़ते जलस्तर से एक्शन मोड में प्रशासन, लोगों से अपील

18 Aug 2025

Delhi RML Hospital: एमबीबीएस छात्रों को पढ़ाया एंटी रैगिंग का पाठ

18 Aug 2025

खरड़ की बंगाल बस्ती में सर्च ऑपरेशन, कई वाहन जब्त

18 Aug 2025

जालंधर में नाना-नानी ने 6 महीने की दोहती की हत्या की

18 Aug 2025

अजनाला में रावी दरिया का जलस्तर बढ़ा, जायजा लेने पहुंची डीसी

18 Aug 2025

मोगा पुलिस ने चलाया कासो ऑपरेशन, नशा तस्करों पर कसी लगाम

जालंधर में ऑपरेशन कासो, 10 जगहों पर तलाशी, कमिश्नर बोली- किसी को बख्शेंगे नहीं

18 Aug 2025

गुरुहरसहाए के दो गांवों के बारह परिवार कांग्रेस में शामिल

Meerut: डिवाइडर रोड पर पसरा कूड़ा, आवागमन बंद

18 Aug 2025

Meerut: भाकियू इंडिया ने की भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग

18 Aug 2025

Meerut: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

18 Aug 2025

Meerut: खिलाड़ियों ने दिया फिटनेस टेस्ट

18 Aug 2025

Meerut: मेडिकल में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़

18 Aug 2025

Meerut: राधा कृष्ण का अद्भुत शृंगार किया

18 Aug 2025

Meerut: ऑपरेशन सिंदूर का नाट्य रूपांतरण

18 Aug 2025

Meerut: जन्माष्टमी महोत्सव में झांकी सजाई

18 Aug 2025

Meerut: छात्राओं ने गाए देशभक्ति के तराने

18 Aug 2025

Ujjain News: बाबा महाकाल की भस्म आरती के समय में हुआ बदलाव, जानें क्यों अब सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन?

18 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed