Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain News: A young woman grabbed a man by the collar and took him to the ASP's cabin.
{"_id":"69840850000f3fea4405641e","slug":"uproar-ensues-outside-asps-cabin-young-woman-grabs-lover-collar-and-alleges-refuses-marry-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3917734-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: युवक को काॅलर से पकड़कर एएसपी केबिन ले गई युवती, मचा हंगामा; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: युवक को काॅलर से पकड़कर एएसपी केबिन ले गई युवती, मचा हंगामा; जानें मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 10:04 AM IST
उज्जैन में बुधवार शाम एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए एएसपी के केबिन में पहुंच गई। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। मामले में महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 83 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि तीन दिन पहले युवती और युवक थाने पहुंचे थे। युवती ने सुसनेर के पास गुराड़ी गांव निवासी संजय शर्मा पर आरोप लगाया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं, लेकिन युवक शादी नहीं कर रहा है। उस समय थाने में दोनों के बीच बातचीत कराई गई थी, जिसके बाद दोनों ने लिखित रूप से अपनी सहमति दी थी कि वे आपसी रजामंदी से जल्द शादी करेंगे। इसी आधार पर मामला शांत माना गया था। समझौते के महज दो दिन बाद युवती अचानक युवक को साथ लेकर एएसपी कार्यालय पहुंच गई और अपने बयान बदलते हुए गंभीर आरोप लगाए। युवती ने कहा कि आरोपी पिछले करीब पांच साल से उसे शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा, लेकिन अब वह शादी के लिए तैयार नहीं है। युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ने महिला थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संजय शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 83 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। दोनों पक्षों के पहले दिए गए बयान, थाने में हुआ समझौता और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती ने यह कहा
कंट्रोल रूम में मचे इस हंगामे ने सभी का ध्यान खींच लिया। युवती चीख-चीख कर अपना दर्द बयां कर रही थी। उसने कहा कि वो और युवक दोनों पांच साल से रिलेशन में थे। हमारे बारे में घरवालों को भी मालूम था, लेकिन युवक पिछले कुछ समय से मुझे दूसरी लड़की की वजह से धोखा दे रहा है। इतना ही नहीं जब वो इस बात का विरोध कर रही तो युवक का भाई जो कि वकील है, युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
लड़का बोला- शादी करना चाहता हूं
घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया। युवती भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। युवक संजय शर्मा किसान है। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है और उसने कभी इनकार नहीं किया। बस मुझे थोड़ा समय चाहिए था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।