Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
YouTuber and Bigg Boss winner Elvish Yadav visited Baba Mahakal and made this wish.
{"_id":"68da5c9ada8cef9e4a095789","slug":"youtuber-and-bigg-boss-winner-elvish-yadav-visited-baba-mahakal-and-made-this-wish-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3461097-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूट्यूबर और बिग बॉस के विनर एल्विश यादव, यह मनोकामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूट्यूबर और बिग बॉस के विनर एल्विश यादव, यह मनोकामना की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 04:20 PM IST
फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर कहा कि बहुत समय से यहां आने का सोच रहा था। आज मैंने बाबा महाकाल से बस यहीं मांगा कि जो सही लगे वही मुझे देना। वैसे जल्द मेरा नया शो आने वाला है।
बाबा महाकाल की नगरी में दर्शन करने फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव पहुंचे, जिन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन और आरती की। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव के भतीजे सिद्धार्थ यादव और पूरी टीम साथ थी, जिन्होंने सभी को बाबा महाकाल के कराए।
कौन है एल्विश यादव
एल्विश यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। खासतौर से विवादों के कारण। वो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में आशिका भाटिया के साथ बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नजर आए और इस शो के विनर भी बन गए। उन्होंने अभिषेक मल्हान को हरा दिया, जो उनकी तरह ही यूट्यूबर हैं। एल्विश की यूट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हालांकि, सोशल मीडिया सेंसेशन के पास अपने सफल जीवन के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है। एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को एक पारंपरिक हिंदू परिवार में हुआ था। एल्विश के पिता राम अवतार सिंह यादव एक कॉलेज लेक्चरर हैं जबकि उनकी मां सुषमा यादव एक हाउसवाइफ हैं। उनकी एक बड़ी बहन कोमल यादव भी हैं, जो शादीशुदा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।