सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Deputy Sarpanch of village Mardari attacked an old man fatally

Umaria News: ग्राम मरदरी के उपसरपंच ने वृद्ध पर किया प्राणघातक हमला, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 04:21 PM IST
Umaria News: Deputy Sarpanch of village Mardari attacked an old man fatally
नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मरदरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां गांव के उपसरपंच प्रेम सिंह ने 56 वर्षीय वृद्ध गनपत सिंह पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में गनपत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया है। मरदरी निवासी गनपत सिंह पिता स्वर्गीय मोहन सिंह पर अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि उपसरपंच प्रेम सिंह मानसिक रूप से अस्थिर है और घटना के समय वह अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसी दौरान जब गनपत सिंह ने उसे शांत करने का प्रयास किया, तो प्रेम सिंह भड़क उठा और उसने डंडे और लाठी से वृद्ध पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के दौरान गनपत सिंह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े और कुछ ही देर में अचेत हो गए।

ये भी पढ़ें- निगम की लापरवाही से जा रही जाने, सीमेंटीकरण के कारण गिर रहे पेड़, बढ़ रहे हादसे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल पर उपसरपंच अत्यधिक आक्रामक व्यवहार कर रहा था। पीड़ित गनपत सिंह ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो प्रेम सिंह ने आक्रोश में आकर उन पर बेरहमी से प्रहार किया। आसपास मौजूद लोगों ने जब इस हमले को देखा तो तुरंत गनपत सिंह के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में पड़े गनपत सिंह को देखकर घबरा गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को 100 डायल कर सूचित किया और इसके साथ ही 108 एंबुलेंस को भी बुलाया। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल वृद्ध को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। फिलहाल गनपत सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- इमाम ने ओवैसी की तरह फाड़ डाला 'वक्फ बिल' लिखा हुआ सादा कागज, राजगढ़ में दिखा विरोध का ऐसा तरीका

गांव के लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उपसरपंच प्रेम सिंह का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध था और वह अक्सर अजीब हरकतें करता था। इस तरह के हिंसक व्यवहार की किसी को उम्मीद नहीं थी। कुछ लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उपसरपंच की मानसिक स्थिति का इलाज कराया जाता, तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उपसरपंच प्रेम सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है, लेकिन फिर भी इस तरह के हमले को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : क्या आपने देखी पंजाब में 190 साल पुरानी हवेली

05 Apr 2025

VIDEO : टोहाना में राजकीय स्कूल में चोरी, सीसीटीवी में वारदात कैद

05 Apr 2025

Karauli News: स्मैक सप्लायर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में हुआ था खुलासा

05 Apr 2025

Damoh News: फर्जी डॉक्टर के इलाज से सात लोगों की मौत का मामला, मिशन अस्पताल की प्रबंधक बोले- गलत आंकड़े हैं

05 Apr 2025

VIDEO : Kanpur…आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले 10 सटोरिये गिरफ्तार, किराये के मकान में बना रखा था सेटअप

05 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

05 Apr 2025

VIDEO : तंबाकू गोदाम में लगी भीषण आग, कायमगंज से मंगाई गईं फायर ब्रिगेड

05 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में भीषण हादसा, झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने कुचला, तीन बच्चों की मौत;

05 Apr 2025

Karauli News: श्री महावीरजी मेला 7 अप्रैल से, पांचना बांध से पानी की निकासी शुरू, दो गेट खोलकर छोड़ा जा रहा जल

05 Apr 2025

Damoh News: अतिक्रमण हटाने गये वनकर्मियों का ग्रामीणों से विवाद, दो महिलाएं घायल; वन अमले पर मारपीट का आरोप

05 Apr 2025

Ujjain News: महाष्टमी पर नोटों की माला पहनकर शृंगारित हुए बाबा,उपमुख्यमंत्री ने किए महाकाल के दर्शन

05 Apr 2025

Ujjain News: शराबबंदी लागू करने के फैसले का असर, टूरिज्म विभाग की होटलों में भी मदिरा पर पाबंदी

05 Apr 2025

Jalore News: चितलवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियान भौकाल के तहत 571 ग्राम अफीम दूध जब्त, आरोपी गिरफ्तार

04 Apr 2025

VIDEO : बाबा महाश्मशान नाथ का श्रृंगार महोत्सव का समापन

04 Apr 2025

VIDEO : बिना हेलमेट के बाइक रोकने पर सिरफिरे युवक ने होमगार्ड को जड़ा थप्पड़

04 Apr 2025

VIDEO : Kanpur…डीएम का जिपं और सिंचाई विभाग के कार्यालयों में निरीक्षण, नदारद मिले 16 कर्मचारी

04 Apr 2025

Ujjain News: नवरात्रि की महाष्टमी कल, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष करेंगे नगर पूजा, लगाया जाएगा मदिरा का भोग

04 Apr 2025

Sikar News: रिटायर्ड फौजी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, इंस्टाग्राम पर रची गई थी साजिश, यूपी से बुलाए गए थे बदमाश

04 Apr 2025

Jabalpur News: धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, नाबालिग लड़की का कर रहा था ब्रेन वॉश

04 Apr 2025

VIDEO : नागरी नाटक मंडली में रंग अनुष्ठान का हुआ समापन

04 Apr 2025

VIDEO : हाथरस में सासनी के अलीगढ़-आगरा राजमार्ग स्थित श्री हरि आइस एवं कोल्ड स्टोरेज में 80 घंटे बाद भी धधक रही आग

04 Apr 2025

VIDEO : Kanpur…बेटियों को दिया जन्म तो डीएम ने कटवाया केक, 25 नवजात की मां को वितरित की बेबी किट

04 Apr 2025

VIDEO : बहराइच: प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक को मारी गोली, इन पर लगाया गया आरोप

04 Apr 2025

VIDEO : अयोध्या : राम मंदिर में अद्भुत कथक बैले पर आराध्य की शक्ति पूजा

04 Apr 2025

VIDEO : भाटापारा पुलिस का एक्शन, बोरसी ध में हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

VIDEO : फाैजी की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

04 Apr 2025

VIDEO : श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए मातृशक्तियों ने निकाली जनजागरण यात्रा

04 Apr 2025

Gwalior News: पत्नी ने भाई और पिता से पति को पिटवाया, बचाने आई सास को बाल पकड़कर घसीटा, मारी लात; जानें मामला

04 Apr 2025

VIDEO : डीएम ने भीख मांगने वाले बच्चों को भेजा स्कूल

04 Apr 2025

VIDEO : सपा सांसद के खिलाफ हिंदू महासंघ मुखर, किया प्रदर्शन

04 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed