सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   For the first time in Bandhavgarh, wild elephants are being identified

Umaria News: बांधवगढ़ में पहली बार जंगली हाथियों की हो रही पहचान, बन रही एलीफेंट आईडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 10:47 AM IST
For the first time in Bandhavgarh, wild elephants are being identified

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक अनोखी और पहली बार की जा रही पहल के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां अब तक यह टाइगर रिजर्व बाघों के संरक्षण और गणना के लिए प्रसिद्ध रहा है, वहीं अब यहां जंगली हाथियों की पहचान भी डिजिटल तरीके से की जा रही है। प्रबंधन द्वारा एलीफेंट आईडी परियोजना शुरू की गई है, जिसके तहत हर हाथी की तस्वीर खींचकर उसे एक विशेष कोड और पहचान क्रमांक दिया जा रहा है।

यह प्रक्रिया प्रदेश में पहली बार किसी टाइगर रिजर्व में अपनाई जा रही है। इसका प्रमुख उद्देश्य यह है कि अब तक जिन जंगली हाथियों की संख्या का सिर्फ अनुमान ही लगाया जाता था, उनकी सटीक गिनती और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि कौन-कौन से हाथी किस-किस झुंड का हिस्सा हैं और वे किन क्षेत्रों में ज्यादा सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें- मर्डर के 24 घंटे- राजा को सुबह मारना चाहती थी सोनम, इसलिए छह बजे किया था चेकआउट

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के नौ परिक्षेत्रों की 139 बीटों में समय-समय पर हाथियों की गतिविधियां देखी जाती हैं। जब भी किसी क्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट दिखाई देता है, तो रिजर्व प्रबंधन द्वारा हाथी विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजी जाती है। यह टीम हाथियों के सिर, कान, पूंछ और पीठ की तस्वीरें लेती है। इन अंगों की तस्वीरों को आधार बनाकर कंप्यूटर पर उनकी विशिष्ट पहचान यानी आईडी तैयार की जाती है। इसके बाद हर हाथी को एक कोड नंबर दिया जाता है, जो E-1 , E-2 जैसे प्रारूप में होता है।

इस परियोजना की अनुमति प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) से ली गई है, जिसके तहत टाइगर रिजर्व की टीम और विशेषज्ञ मिलकर यह कार्य कर रहे हैं। इस दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है ताकि जंगली हाथियों से टीम की सुरक्षा बनी रहे और उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे।

हाथियों की पहचान की इस प्रक्रिया से न केवल उनकी सटीक संख्या सामने आएगी, बल्कि उनकी लोकेशन, गतिविधियों और समूहों की निगरानी भी संभव हो सकेगी। इसके चलते हाथी मानव संघर्ष जैसी घटनाओं को कम करने में भी मदद मिल सकती है, क्योंकि समय रहते हाथियों की लोकेशन का पता लगाकर एहतियाती कदम उठाए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगलवार पर कन्या पूजन किया, भंडारे में हुआ प्रसाद वितरण

10 Jun 2025

जमीन कब्जाने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

10 Jun 2025

Chhatarpur News: नहीं रही पन्ना टाइगर रिजर्व को आबाद करने वाली करिश्माई बाघिन टी-2, कहा जाता था 'मदर ऑफ पन्ना'

10 Jun 2025

सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की माैत, कार ने राैंद दिए थे ऑटो और बाइक सवार

10 Jun 2025

सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की माैत पर बवाल...भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

10 Jun 2025
विज्ञापन

फिरोजाबाद में तलाशी जा रहीं पर्यटन की संभावनाएं...चंद्रवार किला को देख डीएम बोले-यहां विकास की अपार संभावनाएं

10 Jun 2025

Jodhpur News: जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एक साल में बिके साढ़े छह लाख प्लेटफॉर्म टिकट, 66 लाख का राजस्व

10 Jun 2025
विज्ञापन

गिरिराज के जयकारों की रहीं गूंज, परिक्रमा देने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

10 Jun 2025

पंडोह में मोक्षधाम के पास उफनती नदी के पास थार लेकर पहुंचे पर्यटक

10 Jun 2025

Jodhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन संरक्षित रेल संचालन के लिए चलाया विशेष संरक्षा अभियान; जानें

10 Jun 2025

Damoh News: नाबालिग से छेड़छाड़ के विरोध में पथरिया का बाजार बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

10 Jun 2025

जींद: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, सिविल सर्जन ने नर्सिंग स्टॉफ को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

10 Jun 2025

23 नई स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यूपी 112 के बेड़े में शामिल हुईं

10 Jun 2025

रोहतक: अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम, बहनों ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की चर्चा

10 Jun 2025

गलत इलाज से युवक की मौत, डॉक्टर व अस्पताल के दो संचालकाें पर रिपोर्ट

10 Jun 2025

झांसी में एसी में शार्ट सर्किट होने से कपड़ों के शो रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

10 Jun 2025

Bhilwara News: अवैध खदान हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

10 Jun 2025

जींद: हरियल चौक में सरपंच एसोसिएशन की बैठक, यू-ट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

10 Jun 2025

करनाल: संगठन को लेकर विधायक भुवन कापड़ी ने की बैठक

10 Jun 2025

लुधियाना में विवाहिता की हत्या

10 Jun 2025

करनाल: श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता को लेकर भागवत कथा में सुनाया गया प्रसंग

10 Jun 2025

Shajapur News: 100 फीट ऊपर हाइटेंशन तार के टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा

10 Jun 2025

नगर पालिका गंगाघाट परिवार द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ कराया गया, भंडारा भी हुआ

10 Jun 2025

Ujjain News: स्कूल वाहन और ई रिक्शा को टक्कर मार मंदिर में घुसी बस, टला बड़ा हादसा

10 Jun 2025

कूड़े में लगी आग, 10 झोपड़ियां भी चपेट में आईं, लाखों के नुकसान की आशंका

10 Jun 2025

झज्जर: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाया फांसी का फंदा, हुई मौत

कुरुक्षेत्र: स्टेट हाईवे के बीचोंबीच बना दी दीवार, जमीन का मुआवजा दिए जाने की मांग

10 Jun 2025

पानीपत: अमेरिका का टैरिफ कार्ड बड़ा खेल, मक्का व अन्य अनाज का आयात बढ़ाने की तैयारी

10 Jun 2025

हिसार: डीएचबीवीएन की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

10 Jun 2025

सोनभद्र में बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा, एनटीपीसी के स्वागत गेट के सामने प्रदर्शन, बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

10 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed