सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Illegal Sand Miners Surround Forest Team During Raid in Umaria Village

Umaria News: कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम को रेत कारोबारियों ने घेरा, एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 08:35 PM IST
Illegal Sand Miners Surround Forest Team During Raid in Umaria Village

उमरिया जिले में अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम को कथित रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने घेर लिया। विरोध और तनावपूर्ण माहौल के बीच वन विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया, जबकि एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले सलैया बीट में गश्त के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रूप से रेत लोड होते पकड़ा था। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालकों और उनके साथ मौजूद लोगों ने वनरक्षक के साथ गाली-गलौज की, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के 'मन की बात' में सराहे गए किसान का अनोखा फैसला, जीते जी छपवा दिए अपनी तेरहवीं के कार्ड

विरोध तनाव में तब्दील
घटना के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया। सोमवार को जब फॉरेस्ट विभाग की टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई शुरू की, तब गांव में मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात तनावपूर्ण हो गए और टीम को चारों तरफ से घेर लिया गया।

वीडियो भी आया सामने
हालांकि विरोध और दबाव के बावजूद विभागीय अमले ने पीछे हटने के बजाय कार्रवाई जारी रखी। रेंजर नीलेश द्विवेदी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित जब्त कर लिया और उसे चंदिया ले जाया गया। इस दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौके पर भारी भीड़ और वन विभाग की कार्रवाई को लेकर हो रहे विरोध को देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में अवैध रेत कारोबार और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर डीएफओ विवेक सिंह ने बताया कि वन विभाग द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना जारी है। इस पूरी घटना ने एक बार फिर जिले में सक्रिय अवैध रेत कारोबारियों के बढ़ते दुस्साहस को उजागर कर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

 
अवैध रेत कारोबारियों का बढ़ा दुस्साहस, कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम का किया घेराव
कार्रवाई करती टीम
 
अवैध रेत कारोबारियों का बढ़ा दुस्साहस, कार्रवाई करने पहुंची फॉरेस्ट टीम का किया घेराव
कार्रवाई करती टीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: रिजल्ट देख सपनों को लगी उड़ान: कोई बनेगा आईएएस, तो कोई डॉक्टर-वकील बन करेगा देश सेवा

13 May 2026

Video: लखनऊ में अपर्णा यादव के आवास पहुंचे अब्बास अंसारी और अनुराग यादव

13 May 2026

प्रधानमंत्री के बयान से मोगा के सराफा कारोबारियों में रोष

13 May 2026

कानपुर: सोनाक्षी गोयल बनीं CBSE 12वीं की नेशनल टॉपर, चार विषयों में मिले 100 में से 100 नंबर

13 May 2026

Video: बहराइच में 7 वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या

13 May 2026
विज्ञापन

Video: अयोध्या में पहली पाली की डीएलएड परीक्षा संपन्न

13 May 2026

Video: गोंडा में निदेशक प्रतिमा सिंह ने रुपईडीह आकांक्षी ब्लॉक का निरीक्षण किया

13 May 2026
विज्ञापन

जींद में 8.15 क्विंटल डोडापोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

13 May 2026

Mandsaur: बच्चों ने खूब खाई मटके वाली आइसक्रीम, फिर पहुंचे अस्पताल, मचा हड़कंप।

13 May 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ हुई बारिश

13 May 2026

हमीरपुर: NH-34 पर भीषण सड़क हादसा,पत्थरों से लदे डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा

13 May 2026

Bhojshala Case: MP High Court में भोजशाला मामले को लेकर हुई सुनवाई में क्या हुआ?

13 May 2026

अमर उजाला समर्पण सम्मान, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बढ़ाया युवाओं का हाैसला

13 May 2026

Video: दोपहर बाद बदला मौसम, काले बादलों और हवाओं से मिली राहत

13 May 2026

Video: लखनऊ में आवास पर पहुंचा प्रतीक यादव का शव, पुलिस फोर्स तैनात

13 May 2026

Narsinghpur: करोड़ों रुपयों की हेर-फेर करने वाला गिरोह पकड़ में आया, पुलिस ने क्या बताया?

13 May 2026

निकाय चुनाव में जीत पर बोले सीएम नायब सैनी-जनता का विश्वास हम पर बढ़ा

महेंद्रगढ़ में किसी ने सैंपल पेपर तो किसी ने सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम, अब यूपीएससी जैसी परीक्षा पास करना बना लक्ष्य

12वीं के परिणाम में लुधियाना की दिवांशी तृतीय, मना जश्न

13 May 2026

Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, आने वाले दिन कैसे होंगे?

13 May 2026

DDU में छात्रों का प्रदर्शन: हरे पेड़ काटने का विरोध, हॉस्टल के खाने में कीड़ा मिलने पर जताई नाराजगी

13 May 2026

Bhopal: देर रात अचानक ही सड़कों पर उतर आया मुस्लिम समाज, भोपाल में आखिर हुआ क्या?

13 May 2026

कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही पुनीत की तलाश, मिर्जापुर नहर में उतरी एचडीआरएफ टीम

13 May 2026

कानपुर: घर के गेट में उतरे करंट की चपेट में आकर किशोरी की मौत, झाड़ू लगाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

13 May 2026

NEET Paper Leak की खबर सुनते ही भड़के Tejashwi Yadav, सरकार को सुनाई खरी-खोटी!

13 May 2026

Leh-Manali NH3: खुल गया छह महीने से बंद पड़ा लेह-मनाली नेशनल हाईवे | Golden Handshake Ceremony

13 May 2026

Muzaffarpur की शाही लीची के लिए Railway ने ये क्या खास तैयारी की? देखें Amar Ujala की खास रिपोर्ट

13 May 2026

अंबिकापुर में नकाबपोश: देर रात बंदूक की नोक पर ऑटो चालक से लूटपाट, फोन लूटा; एक परिवार बाल-बाल बचा

13 May 2026

VIDEO: लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, एयरपोर्ट से विक्रमादित्य आवास की ओर हुईं रवाना

13 May 2026

Khan Sir On NEET Paper Leak: '₹10 वाला डायपर लीक नहीं होता लेकिन पेपर..', खूब भड़के Khan Sir!

13 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed