सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur cleaner of bus that went to PM Narendra Modi rally met with an accident fell from moving bus

Ken-Betwa Link Project: PM मोदी की सभा में गई बस का क्लीनर हादसे का शिकार, एंबुलेंस न मिलने पर बस से ले गए

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 07:05 PM IST
Chhatarpur cleaner of bus that went to PM Narendra Modi rally met with an accident fell from moving bus

छतरपुर जिले के खजुराहो में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में ग्रामीण लोगों को लेकर गई बस कार्यक्रम समापन के बाद लौटते समय फोर लाइन सड़क पर हादसे का शिकार हो गई। इसमें बस का क्लीनर गंभीर घायल हो गया। घायल के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया, पर 10-15 मिनट तक इंतजार के बाद भी जब नहीं आई और घायल का ज्यादा खून बह जाने से वह और भी गंभीर हो चला था। ऐसे में वक्त की नज़ाकत को देखते हुए आनन-फानन में बस को खाली कराया गया। उसमें बैठे लोगों को नीचे उतारा गया और बस में घायल को बस के फर्स/जमीन पर लिटाते हुए बस को इमरजेंसी एंबुलेंस बनाया और लगातार हॉर्न बजाते लाइट जलाते हुए तेज रफ्तार में जिला अस्पताल लेकर आए। ताकि समय रहते इलाज मिलने पर उसकी जान बच सके।

जानकारी के मुताबिक, खजुराहो में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन-बेतवा लिंक परियोजना (नदी जोड़ो अभियान) का भूमिपूजन करने आये थे और उनकी सभा थी। इसके लिए भीड़ जोड़ने के लिए सैकड़ों की संख्या में बसें लगाई गई थी और संभाग, जिला, विधानसभा, जनपद, पंचायत, ग्रामीण, स्तर पर लोगों की भीड़ लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी के चलते यह बस भोपाल से अधिग्रहण कर छतरपुर लाई गई और छतरपुर जिले के कुंवरपुरा पंचायत भेजी गई। जहां के ग्राम बांकपुर से 25 ग्रामीणों को लेकर सभा स्थल तक गई और मोदी की सभा खत्म होने के बाद जनता को बैठाकर वापस जा रही थी। इसी दौरान बस का क्लीनर गजेंद्र जो कि गेट पर खड़ा था, जो चलती बस से नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया।

अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया, पर वह नहीं आई और काफी (10 से 15 मिनट) इंतजार करने के बाद भी नहीं आई तो वक्त की नजाकत और घायल की हालत देखते हुए कुछ जागरूक लोगों ने बस की सवारियों को खाली कराया और खाली बस में घायल को लिटाया और इमरजेंसी एंबुलेंस बनाते हुए बस की लाइट परमानेंट जलाकर और लगातार हॉर्न बजाते हुए तेज रफ़्तार में जिला अस्पताल लेकर आए, ताकि घायल की जान बच जाए।

वहीं अब साथी और प्रत्यक्षदर्शी राम सिंह लोधी, बबलू सिंह, राकेश शर्मा (रोजगार सहायक, कुंवरपुरा पंचायत) योगेश अहिरवार (बस का ड्राइवर) इन सभी का आरोप है कि हमने एंबुलेंस को कॉल किया पर एंबुलेंस नहीं आई। 10 से 15 मिनट इंतज़ार किया, जब नहीं आई और घायल की हालात गंभीर होने लगी तो हमने बस की सवारियां खाली कर घायल को बस में लेकर जिला अस्पताल लाए। वहीं आरोप है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्था में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही और चूक है कि पीएम के कार्यक्रम में गए व्यक्ति के घायल होने पर उसे एंबुलेंस नहीं मिली, जिससे इनकी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : विकास भवन में सहकारी समितियों का शुभारंभ

25 Dec 2024

VIDEO : Sitapur: उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी पहुंची सीतापुर, लाइब्रेरी का किया उद्धघाटन

25 Dec 2024

VIDEO : किसानों और मिलकर्मियो में मारपीट

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: सारस चौराहे पर चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, रोजी-रोटी छिनने से दुकानदारों में आक्रोश

25 Dec 2024

VIDEO : लुधियाना में 31 दिसंबर को गायक दिलजीत दोसांझ का शो

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : क्रिकेट लीग में अयोध्या किंग और मराठा लाइंस के बीच मुकालबा हुआ

25 Dec 2024

VIDEO : आर्मी कैंटीन से 1.83 करोड़ रुपये गबन करने का आरोपी गिरफ्तार

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में मोहनलाल बड़ौली बोले, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के राज में हुई सुशासन की व्यवस्था

25 Dec 2024

VIDEO : मथुरा में जिन बदमाशों ने लूटा था रेलवे कर्मचारी, पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

25 Dec 2024

VIDEO : चंबा में क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

25 Dec 2024

VIDEO : बीबीएन दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

25 Dec 2024

VIDEO : करनाल में अंतिम संस्कार करने को लेकर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस

25 Dec 2024

VIDEO : गोंडा: क्रिसमस पर गिरिजाघर में हुई आराधना, सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देकर मनाया पर्व

25 Dec 2024

VIDEO : शिमला के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की धूम, यीशु तेरा नाम भजनों पर झूमे लोग

25 Dec 2024

VIDEO : रोहतक में यीशु के जन्मदिन कार्यक्रम में धर्मांतरण के नाम पर हंगामा

25 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में क्रिसमस पर चर्च में गूंजे यीशु मसीह की गीत, लोगों ने मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना

25 Dec 2024

VIDEO : भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2024

VIDEO : हरोली के जवान परमवीर लेह में शहीद, आज पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह

25 Dec 2024

VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2024

VIDEO : टोहाना में शराब व मीट की अवैध दुकानों पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

25 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस पर सजा भिवानी में चर्च घर

25 Dec 2024

VIDEO : चरनी में जन्मे मरियम के लाल, बरेली के गिरजाघरों में की गई आकर्षक सजावट

25 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में प्रभु यीशु के आगमन पर चर्चों में गूंजे कैरल्स गीत

25 Dec 2024

VIDEO : एक के बाद एक मकान को खंगालते गए चोर, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों का सामान किया पार

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, चार युवकों की बहादुरी से बची जान

25 Dec 2024

VIDEO : नारनौल में कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

VIDEO : दिव्यांग बालिका की बोरे में मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका; बीती रात हो गई थी लापता

25 Dec 2024

VIDEO : Bank Loot Video: 22 सेकेंड का ये वीडियो खोल देगा बैंक लूट के राज, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: बकुलाही झील की सफाई शुरू, रसूलपुर गांव में शुरू हुआ कार्य

25 Dec 2024

VIDEO : हिसार में अधिक ठंड और नमी वाले मौसम में गेहूं पर पीला रतुआ का खतरा

25 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed