Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
CM Mohan Yadav reached Gwalior paid floral tribute to statue of Rajmata Vijayaraje Scindia
{"_id":"6794b4f7bc6f8c1a2409f2b1","slug":"video-cm-mohan-yadav-reached-gwalior-paid-floral-tribute-to-statue-of-rajmata-vijayaraje-scindia","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mohan Yadav: ग्वालियर पहुंचे CM मोहन, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohan Yadav: ग्वालियर पहुंचे CM मोहन, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कही ये बात
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 03:26 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव पहुंचे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।
बता दें कि ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि राजमाता ने पार्टी के लिए बहुत काम किया है। उनके द्वारा किए गए कामों को मैं स्मरण करता हूं, वह मेरे निवास पर भी आई थीं। इस मौके पर सीएम के साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
साथ ही राजमाता द्वारा सामाजिक क्षेत्र और पार्टी हित में किए गए कामों को याद करते हुए कहा कि विपरीत समय में भी पार्टी का आधार बनाने में उनका योगदान है। वह अद्भुत प्रतिभा और नेतृत्व की धनी थीं। सीएम ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ भाजपा नेता कुशाभाऊ ठाकरे को भी याद किया। उन्होंने कहा, विपरीत समय में पार्टी को खड़ा करने में अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयाराजे सिंधिया का अहम योगदान रहा है। आज ग्वालियर में आकर मैंने राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।