सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior Before Congress Save Constitution rally CM Mohan Yadav made big statement on Gandhi family

MP News: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली से पहले सीएम मोहन ने गांधी परिवार पर दिया बड़ा बयान, कहा- नकली...

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 05:38 PM IST
Gwalior Before Congress Save Constitution rally CM Mohan Yadav made big statement on Gandhi family
जनवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड में भी मध्यप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी साल की पहली बड़ी रैली मध्यप्रदेश में करने वाली है। ऐसे में बीजेपी ने उससे पहले 'संविधान गौरव अभियान' शुरू कर दिया है। आज ग्वालियर में सूबे के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जमकर कांग्रेस को बाबा साहब के नाम पर घेरा है, तो वहीं कांग्रेस के नेता ने तीखे जुबानी वार किए। वैसे बीजेपी का अभियान 11 से 25 जनवरी तक चलेगा, जबकि 27 जनवरी को महू में कांग्रेस की बड़ी रैली होने वाली है। यही वजह है कि दिल्ली से लेकर भोपाल तक सियासी पारा हाई हो गया है।

कांग्रेस ने तीन जनवरी से 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' अभियान चलाया था, जिसका समापन 27 जनवरी को इंदौर के पास महू में होना है, जो बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जन्म स्थली है। 27 जनवरी को यहां कांग्रेस के सभी बड़े नेता एकत्रित होंगे, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे साथ-साथ कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और नेता भी शामिल होंगे। लेकिन उससे पहले बीजेपी ने 'संविधान गौरव अभियान' शुरू कर दिया है। आज ग्वालियर में सूबे के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर घेरा है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ी बात कही
ग्वालियर में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा, आजादी और उसकी बाद की कांग्रेस को देखो, सत्ता जैसे ही नेहरू जी ने पकड़ी, वैसे ही सब बिगाड़ने का काम किया है। सुभाष चंद्र बोस को इस्तीफा भी देना पड़ा, सरदार वल्लभभाई पटेल के साथ भी अन्याय किया है। कांग्रेस की चार पीढ़ी हो गई है, लेकिन बाबा साहब का अपमान करना नहीं भूले हैं। कांग्रेस को यात्रा निकालने से पहले अपने नाना नेहरू के कर्मों पर माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इतने लोकप्रिय हैं, देश के कोने में चले जाएंगे, लेकिन दिल्ली में कभी चुनाव नहीं लड़ते हैं। आंबेडकर जी अगर उपचुनाव लड़ते हैं, तो उस समय के प्रधानमंत्री हराने का काम करते हैं, जिसने चुनाव हराया उसे पद्मभूषण देते हैं।

सीएम ने कहा, सरकार और सत्ता चली गई तब बाबा साहब आंबेडकर याद आ रहे हैं। कांग्रेस तीन बिंदुओं पर अपनी यात्रा निकाल रही है, महात्मा गांधी के पूरे खानदान का नाम मिटाने में योगदान है तो कांग्रेस का है। नकली गांधी परिवार ने, असली गांधी परिवार को मिटाने के लिए पूरा जीवन लगा दिया। हमारे यहां बहन बेटी शादी करके चले जाए तो सरनेम बदलता है, लेकिन यहां वोट के लिए सरनेम नहीं बदलते हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में 'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम में दलित वर्गे की होनहार बेटियों ओर प्रतिभाओं की सम्मान भी किया है। इस दौरान बीजेपी के SC मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा, महू में कांग्रेस की यात्रा सिर्फ ढोंग है। देश को संविधान में आए हुए 75 वर्ष हो गए, लेकिन कभी संविधान दिवस नहीं मनाया गया। भारतीय संविधान आत्मा को कुचलने का काम कांग्रेस ने ही किया है, एक बार नहीं कई बार किया है। 92 बार से ज्यादा चुनी हुई सरकार को गिराने का काम, 80 बार संशोधन किया है। कांग्रेस ने तो संविधान की प्रस्तावना को भी स्कूल से बंद करवा दिया था।

वहीं, कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा है, बीजेपी ने हमेशा आंबेडकर का अपमान किया है, चाहे उनके केंद्र के मंत्री हो या फिर प्रदेश के नेता। 27 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार में बड़ी घबराहट है। बीजेपी सिर्फ कांग्रेस के कार्यक्रम को रोकने के लिए यह कार्यक्रम कर रही है। अगर आंबेडकर की बीजेपी हितैषी है, तो अंबेडकर का अपमान करने वाले नेताओं पर कार्रवाई करे। बीजेपी के नेता तो बस संविधान बदलने की बात करते हैं, आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का काम करते हैं।

बहरहाल, कांग्रेस अपनी सविंधान बचाओ रैली के जरिए बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार को टारगेट करने की तैयारी में है। वहीं, बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 'संविधान गौरव अभियान' चलाना शुरू कर दिया है। इस अभियान के जरिए बीजेपी अपने सभी सांसद, विधायक, मंत्रियों से लेकर संगठन के नेताओं को लगा दिया है। जो स्कूलों कॉलेज में गोष्टी, परिचर्चा, समाज के हर वर्ग के बीच जाकर चर्चा करेंगे। साथ ही बीजेपी चौपाल का आयोजन भी करेगी। ऐसे में प्रदेश में इसे अब कांग्रेस की यात्रा Vs बीजेपी का अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : एमिटी में यूपी दिवस स्थापना मनाया गया

25 Jan 2025

VIDEO : शिल्प हाट में बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

25 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में नेशनल वोटर्स डे पर प्रशासक ने सेक्टर 42 गर्ल्स कॉलेज में छात्रों को दिलाई शपथ

25 Jan 2025

VIDEO : हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने किया मतगणना स्थल का जायजा, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

25 Jan 2025

VIDEO : बांदीपोरा के गुरेज घाटी में लगी भीषण आग, सेना और पुलिस ने बचाई लाखों की संपत्ति

25 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : श्रीमाता वैष्णो देवी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का विरोध, 10 रुपये प्रति किलोमीटर किराए के फैसले के खिलाफ रैली

25 Jan 2025

VIDEO : मेरठ में चाइनीज मांझे से बचाव के लिए दोपहिया वाहनों पर लगाया सेफ्टी वायर

25 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : बहादुरगढ़ में कंडक्टर ने बस से धक्का देकर गिराया, युवक की माैत से भड़के परिजनों ने लगाया जाम

VIDEO : मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ के दाैरान पांच गोकश गिरफ्तार, तीन घायल

25 Jan 2025

VIDEO : बैजनाथ में हिमाचल का पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने की अध्यक्षता

25 Jan 2025

VIDEO : बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का किया गया आयोजन, कानून के बारे में दी जानकारी

25 Jan 2025

VIDEO : आज परिणाम की बारी...हल्द्वानी में जारी है वोटों की गिनती, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

25 Jan 2025

VIDEO : चंपावत में मतगणना...निर्दलीय प्रत्याशी ममता और भाजपा को मिले पांच-पांच डाक मत

25 Jan 2025

VIDEO : गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के रंग में सजे हाईकोर्ट, पंजाब विधानसभा और ओपन हैंड मैन्यूमेंट

25 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ में चाकू लगने से गाैतम गंभीर रूप से घायल

25 Jan 2025

VIDEO : चंडीगढ़ पुलिस ने करवाया साइक्लोथोन का आयोजन

25 Jan 2025

VIDEO : उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट...हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज मैदान में मतगणना शुरू

25 Jan 2025

VIDEO : Meerut Encounter: परिवार के पांच की हत्या करने वाला इनामी बदमाश नईम एनकाउंटर में ढेर

25 Jan 2025

VIDEO : बीएचयू में आर्ट्स फेस्टिवल में छात्र-छात्राओं ने दी मनोहारी प्रस्तुति

25 Jan 2025

VIDEO : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025; इस तारीख को जारी होगी बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची

24 Jan 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के कागज देख किया गया सत्यापन

24 Jan 2025

Delhi Election 2025: पानी के मुद्दे पर क्या बोले शाहदरा के छात्र?

24 Jan 2025

VIDEO : बिजली चोरी रोकने गए कर्मचारी से मारपीट

24 Jan 2025

VIDEO : मेरठ के कंकरखेड़ा में हुई सोहनबीरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी दामाद गिरफ्तार

24 Jan 2025

VIDEO : अतरौली में रायपुर स्टेशन के निकट व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या

24 Jan 2025

VIDEO : एटा के अवागढ़ में विद्युत व्यवस्था गड़बड़ाई

24 Jan 2025

Delhi Election 2025: यमुना सफाई को लेकर शाहदरा के युवाओं के मन में क्या?

24 Jan 2025

VIDEO : रालोद की नई कार्यकारिणी की घोषणा, सभी बिरादरी के नेताओं को दी प्राथमिकता

24 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर में सरार्फ की दुकान पर कार्यरत युवक की संदिग्ध माैत, सीढि़यों पर मिला शव

24 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर में अचानक कार के आगे आ गया गुलदार, राहगीर ने बनाई वीडियो

24 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed